ISIS पर कार्रवाई नहीं, अमेरिकी ड्रोन हमले भी नहीं रोक सकते... तालिबान ने बताया तुर्की में कैसे गिरगिट बना पाकिस्‍तान, बातचीत फेल!

Updated on 28-10-2025 04:04 PM
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान ने सीजफायर समझौते पर दूसरे दौर की वार्ता में आए गतिरोध के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने कहा कि तुर्की में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का बर्ताव बेहद खराब रहा है। वह कई नाजायज मांगों पर इस दौरान अड़े हुए हैं, जिससे बातचीत का वातावरण खराब हो रहा है। अफगान तालिबान का कहना है कि अमेरिकी दबाव और एक अज्ञात फोन कॉल ने भी बातचीत को पटरी से उतारने में अहम रोल निभाया है।

टोलोन्यूज ने सूत्रों के आधार पर की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि तुर्की वार्ता में पाकिस्तान ने पहली बार ये स्वीकार किया है कि उसका अमेरिका के साथ ड्रोन हमलों की अनुमति देने वाला समझौता है। पाकिस्तान ने अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि वह इस समझौते को नहीं तोड़ सकता है। इस रवैये ने अफगानिस्तानी पक्ष को काफी निराश किया।

फोन कॉल से बदला रुख

रिपोर्ट के मुताबिक, अफगान तालिबान के प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी डेलीगेशन से यह गारंटी मांगी कि वह अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं करेगा। साथ ही अमेरिकी ड्रोन को पाकिस्तानी क्षेत्र और हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति भी पाक सरकार नहीं देगी। इस पर पाकिस्तानी पक्ष ने पूरी तरह से हाथ खड़े कर दिए, जिससे गतिरोध पैदा हुआ।सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने शुरुआत में कई बातों को मान लिया था। इससे बातचीत अच्छी दिशा में जा रही थी। इसी बीच पाक डेलीगेशन के पास आए फोन कॉल से चीजें बदल गईं। इस कॉल के बाद पाक अधिकारियों ने पलटी मारते हुए कहा कि अमेरिकी ड्रोन पर उनका नियंत्रण नहीं है और आईएसआईएस के खिलाफ भी वह कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। पाक डेलीगेशन के बर्ताव ने मध्यस्थ कतर और तुर्की के अफसरों भी हैरान कर दिया।

इंस्ताबुल में अटकी बात

इस्तांबुल में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही वार्ता में गतिरोध पर इस्लामाबाद के अपने दावे हैं। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि तालिबान की ओर से अफगानिस्तान की धरती से चल रहे आतंकी गुटों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा ना मिलना एक बड़ी अड़चन है। हालांकि कुछ मुद्दों पर टकराव के बावजूद दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने सोमवार को तुर्की के अधिकारियों की मौजूदगी में एक और दौर की बातचीत की।माीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से टीटीपी के मुद्दे पर रुख नरम नहीं किया जा रहा है। पाकिस्तान को लगता है कि तालिबान शासन ही टीटीपी को संरक्षण दे रहा है। वहीं अफगान तालिबान ने इससे साफ इनकार किया है और पाकिस्तान से हवाई हमलों के खिलाफ गारंटी मांगी है। पाकिस्तानी पक्ष का कहना है कि टीटीपी के खतरे को देखते हुए वह इस तरह की कोई गारंटी नहीं दे सकता है। इससे दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.