नो बॉल, फ्री हिट और छक्का... आखिरी गेंद पर संदीप शर्मा की महागलती, हारा हुआ मैच जीत गया हैदराबाद

Updated on 08-05-2023 07:56 PM
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के खिलाफ मैच की आखिरी गेंद लेकर संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) भागे। सामने अब्दुल समद (Abdul Samad) थे। एक गेंद पर हैदराबाद को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। अब्दुल समद ने बड़ा शॉट लगाया लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और लॉन्ग ऑफ के फील्डर के हाथों में चली गई। राजस्थान की टीम ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया, हैदराबाद के खिलाड़ी निराश थे। तभी स्टेडियम पर सायरन बजता है और सभी के चेहरे से भाव बदल जाते हैं। यह सायरन नो बॉल का था। संदीप शर्मा ने ओवर स्टेप कर दिया था।

फ्री हिट पर समद ने मारा छक्का

अब संदीप शर्मा को एक बार फिर गेंद डालनी पड़ी। यह गेंद फ्री हिट थी और हैदराबाद को जीत हासिल करने के साथ ही टूर्नामेंट में बने रहने के लिए 4 रन चाहिए थे। इस बार समद ने कोई गलती नहीं की। गेंदबाज के सिर के ऊपर से गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजा और हैदराबाद को अप्रत्याशित जीत दिला दी। जो कुछ क्षण पहले जीत का जश्न मना रहे थे वो गम में डूब गए। वहीं टूर्नामेंट से बाहर होने का दुख मना रही हैदराबाद की टीम खुशी से झूम उठी।

215 रनों का था लक्ष्य

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट 214 रन बनाये लेकिन सनराइजर्स ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले को छह विकेट पर 217 रन बनाकर 10 मैचों में चौथी जीत दर्ज की। हैदराबाद को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 41 रन चाहिये थे तब मैन ऑफ द मैच ग्लेन फिलिप्स ने कुलदीप यादव (50 रन पर एक विकेट) के खिलाफ हैट्रिक छक्का और चौका लगाकर मैच का रूख अपनी टीम की ओर मोड़ा। उन्होंने सात गेंद में 25 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 34 गेंद में 55, राहुल त्रिपाठी ने 29 गेंद में 47, अनमोलप्रीत सिंह ने 25 गेंद में 33 और हेनरिच क्लासेन ने 12 गेंद में 26 रन का अहम योगदान दिया। युजवेंद्र चहल राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लिये।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.