
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि IPL के बाद हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल को UAE में ही रोका जा सकता है। ताकि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है, तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सके।
शनिवार को भारतीय कैप्टन विराट कोहली, रोहित शर्मा, कोच रवि शास्त्री की BCCI के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। माना जा रहा था कि BCCI टी-20 वर्ल्ड कप टीम में बदलाव कर सकता है और IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को मौका दे सकता है। एजेंसी के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। चौथे गेंदबाज के तौर पर शामिल हार्दिक पंड्या टीम के साथ बने रहेंगे और टीम प्रशासन उनकी फिटनेस पर नजर रखेगी।