अभी वापसी की उम्मीदें नहीं : फेडरर

Updated on 23-09-2021 08:43 PM

ज्यूरिख स्विटजरलैंड के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का कहना है कि उन्हें अभी निकट भविष्य में वापसी की कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि उनकी चोट अभी तक ठीक नहीं हुई है। फेडरर के अनुसार फिटनेस की बात करें तो वह सबसे खराब हालत में हैं। फेडरर इस साल वापसी से पहले अपने दाहिने घुटने की दो सर्जरी के कारण एक साल से अधिक समय से बाहर थे।

 

उन्होंने इस दौरान केवल 13 मैच खेले। जुलाई में विंबलडन में क्वार्टर फाइनल में हार के बाद उन्होंने तीसरी बार सर्जरी करायी थी। इस खिलाड़ी ने ज्यूरिख में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मैं बहुत अच्छा कर रहा हूं। पुनर्वसन की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा हूं।

 

 मैं आने वाली हर चीज की प्रतीक्षा कर रहा हूं। जब आप चोट से वापस आते हैं, तो हर दिन एक बेहतर दिन होता है। इसलिए यह एक रोमांचक समय है। उन्होंने कहा कि अपने घुटने में दर्द के कारण वह जो कुछ भी झेल रहे थे, उसे देखते हुए स्थिति से निपटना कोई मानसिक समस्या नहीं थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली क्रिकेट…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलेन ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। दिल्ली…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के चमकते सितारों और चौके-छक्कों की गूंज के बीच क्या कोई ऐसा दीमक लगा है जो इस लीग की बुनियाद हिला रहा है? यह सवाल तब खड़ा हुआ…
 09 May 2026
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 31 जनवरी को त्रिनिदाद और टोबैगो में क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा से मुलाकात की। जयशंकर ने सोशल…
 08 May 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस…
 08 May 2026
लखनऊ: मैदान पर प्रतिद्वंद्वी और बाहर बड़े भाई जैसा रिश्ता, क्रिकेट की यही खूबसूरती इकाना स्टेडियम में देखने को मिली। प्रिंस यादव ने LSG vs RCB मैच में विराट कोहली को…
 08 May 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के…
 08 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी…
Advt.