पाक पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, 31 मार्च को फैसला

Updated on 29-03-2022 08:47 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तानी संसद में प्रधानमंत्री  इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश  हो गया है। इसके बाद संसद की कार्यवाही 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। स्पीकर ने कहा कि 31 मार्च को शाम 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा, जो इमरान सरकार  की तकदीर तय करेगा।

इमरान सरकार के खिलाफ पेश प्रस्ताव को 161 सांसदों ने समर्थन किया है। इमरान के खिलाफ यह अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने पेश किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता का इमरान खान नियाजी की सरकार पर भरोसा नहीं रहा गया है, इसके बाद सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाना चाहिए।

पाक संसद के स्पीकर ने सदस्यों की गिनती के बाद कहा कि 161 सांसदों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। इसके बाद शाहबाज शरीफ ने इमरान के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव को पढ़ा। पाकिस्तान की संसद में शुक्रवार को ही इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश होना था, लेकिन स्पीकर असद कैसर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।

कहा जा रहा है, कि इमरान सरकार की रणनीति के तहत सदन की कार्यवाही स्थगित की गई थी ताकि वह कुछ सांसदों को अपने पक्ष में ला सकें। रविवार को इमरान खान ने इस्लामाबाद में एक बड़ा जलसा भी किया था, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। इस जलसे में इमरान खान ने कहा था कि विदेशी ताकतों की मदद से उनकी सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रहा है।

 इसके अलावा इमरान ने नवाज शरीफ, फजलुर्रहमान और बिलावल भुट्टो जरदारी पर हमला बोलकर कहा था कि मेरी सरकार के खिलाफ सारे डाकू एकजुट हो चुके हैं। यही नहीं अपने संबोधन में इमरान खान ने कहा था कि 1990 के बाद की हमारी सरकारें नालायक रही हैं और इसी के चलते हम पिछड़ते चले गए, जबकि हमारा पड़ोसी मुल्क भारत आगे निकल गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.