गांगुली के साथ मतभेद नहीं, हम अच्छे दोस्त : शास्त्री

Updated on 13-11-2021 10:13 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के साथ अब उनकी दोस्ती है और मतभेदों की बात अब पुरानी हो गयी है। शास्त्री और गांगुली के बीच साल 2017 में कोच पद को लेकर मतभेद हो गये थे। तक गांगुली के विरोध के बाद भी अनिल कुंबले के हटने के बाद शास्त्री को टीम का मुख्य कोच बनाया गया था।

अब पद से हटने के बाद शास्त्री ने कहा है कि वह और गांगुली अब उस मामले से आगे बढ़ गए हैं और उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गयी है। गौरतलब है कि साल 2017 में कप्तान विराट कोहली की पसंद के आधार पर शास्त्री को टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। शास्त्री ने कहा कि वह अब इस मामले में  कुछ भी नहीं कहना चाहते क्योंकि सभी प्रारूपों में टीम का प्रदर्शन सबके सामने है।

शास्त्री ने कहा, 'हम दोस्त हैं। हमारे बीच आपसी सम्मान बहुत है। जो हुआ वह बीत गया। जब आपका सभी प्रारूपों में जीत का रेकॉर्ड 70 फीसदी तक हो तो मुझे नहीं लगता कि आपको किसी को भी जवाब देने की जरूरत है। रिकॉर्ड सामने हैं और यही है जो मायने रखता है। मैं जो मर्जी कहता रहूं कि मैंने यह किया या वह किया लेकिन अगर रिकार्ड इससे अलग है तो आप बहस नहीं कर सकते।

आपको केवल शांत रहने की जरुरत है। साथ ही कहा कि  भारतीय टीम अब नये मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगी। द्रविड़ को टीम का नया कोच बनाया गया है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू हो रही सीरीज से टीम के साथ होंगे।

इस बीच, शास्त्री ने कहा कि भारतीय क्रिकेट प्रशासन को भविष्य में कार्यक्रम को लेकर थोड़ी बेहतर योजना बनानी चाहिए जिससे टीम को आराम भी मिल सके। टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के थके होने के लिए भी उन्होंने व्यस्त प्रारुप को जिम्मेदार बताया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.