किसी को कल्पना नहीं थी कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा लेकिन मोदी ने शिलान्यास कर दिया - अमित शाह

Updated on 30-10-2021 05:54 PM

लखनऊ केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को सपा पर निशाना साधा और कहा कि 'ये अखिलेश एंड कंपनी हमें ताने मारती थी कि मंदिर वहीं बनाएंगे तिथि नहीं बताएंगे लेकिन अब तो मंदिर की नींव डाल दी। आप तो पांच हजार रुपये देने से भी चूक गये अखिलेश बाबू। आप (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी को आशीर्वाद देते हैं, वोट देते हैं तो वह तीन गुना वापस लौटाते हैं। किसी को कल्पना नहीं थी कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा लेकिन मोदी ने शिलान्यास कर दिया। हम राम लला का मंदिर वहीं बनाएंगे। मैं याद दिलाने आया हूं कि आपकी पार्टी (सपा) की सरकार थी जिसने राम भक्तों को गोलियों से भून दिया। यही फर्क है परिवारवादी पार्टियां और भाजपा में। भाजपा का वादा था कि कश्मीर से 370 हटाएंगे और इसके लिए हमारे पहले अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर की धरती पर बलिदान दिया। हर बार हम घोषणा पत्र में इसे रखते और सोचते कब पूरा होगा। 2019 में पूर्ण बहुमत मिला और हमने अनुच्छेद 370 और 35 को उखाड़ फेंका। भारत माता का मुकुट मणि आज हमेशा के लिए भारत के साथ जुड़़ गया और भारत का अभिन्न अंग बन गया।'

साथ ही शाह ने सपा और बसपा के साथ गांधी और वाड्रा परिवार पर भी हमला बोला। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 'गांधी वाड्रा परिवार सुने, इसके लिए हिसाब लेकर आया हूं। कुछ ऐसे होते हैं जो चुनावी मेंढक की तरह चुनाव के वक्त बाहर आते हैं।'

विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा, 'उप्र में कई साल तक सपा और बसपा, बसपा और सपा का खेल चलता रहा और इस खेल ने उत्तर प्रदेश को बबार्द कर दिया। पश्चिमी उप्र में कैराना से पलायन शुरू हुआ था और यहां लखनऊ में हुक्मरानों की नींद नहीं उड़ती थी। आज कहने आया हूं कि आज किसी की हिम्मत नहीं है पलायन कराने की क्योंकि पलायन कराने वालों का पलायन हो चुका है।' उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सपा-बसपा के खेल में उप्र में कानून व्यवस्था के बुरे हाल थे जिसे देखकर मेरा खून खौल जाता था। आज दूरबीन लेकर ढूंढता हूं तो कहीं कोई बाहुबली नजर नहीं आता।शाह ने कहा कि भाजपा के 86 लाख कार्यकर्ता इस बूथ सदस्यता अभियान में लगे हैं और भाजपा का सदस्यता अभियान आज से शुरू होकर दिसंबर तक चलेगा।

गृह मंत्री ने विधानसभा चुनाव के लिए जनता से संपर्क कर उनकी इच्छा से चुनाव घोषणा पत्र बनवाने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा, 'ये भाजपा है जो लोगों की बातों को जानती है, जो आप लेकर आएंगे पार्टी को देंगे उसे धर्मेंद्र प्रधान (चुनाव प्रभारी) और स्वतंत्र देव (प्रदेश अध्यक्ष) संकलित कर घोषणा पत्र बनाएंगे।'उन्होंने कहा, 'हमारे यहां घोषणा पत्र कोई एनजीओ नहीं बनाता, लाखों करोड़ों जनता से संपर्क कर उनकी इच्छा का घोषणा पत्र बनाते हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.