इंडस्‍ट्री में कोई बदतमीजी की हिम्‍मत नहीं... एली अवराम बोलीं- सलमान खान मेरे 'फर‍िश्‍ता', कई लोग उनसे डरते हैं

Updated on 13-10-2025 01:22 PM
स्वीडन में पैदा हुईं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस एली अवराम ने साल 2013 में मनीष पॉल के साथ 'मिकी वायरस' फिल्‍म से बॉलीवुड डेब्‍यू किया। पीली साड़ी में कामायनी के किरदार में उन्‍हें पहली बार देखकर ही दर्शक उनपर फिदा हो गए। उसी साल वह सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में पहुंचीं। फिर 2015 में कपिल शर्मा के साथ फिल्‍म 'किस किस को प्यार करूं' ने उनकी पॉपुलैरिटी को नया मुकाम दिया। हिंदी के साथ ही तमिल, कन्‍नड़ और मराठी फिल्‍मों में भी नजर आ चुकीं इस खूबसूरत हसीना ने अब सलमान खान संग अपने रिश्‍तों पर दो टूक बात कही है। एली ने भाईजान को 'फरिश्‍ता' बताया है। वह कहती हैं कि सलमान खान के कारण इंडस्‍ट्री में कोई उनके साथ गलत बर्ताव करने की हिम्‍मत नहीं करता। यही नहीं, उन्‍होंने यह भी कहा कि लोग 'दबंग खान' से डरते हैं।

ग्रीक पिता और स्वीडिश मां की 35 साल की बेटी एली करियर बनाने के लिए स्वीडन से मुंबई आईं और अब मायानगरी की होकर रह गईं। भारत में एक दर्जन से अध‍िक फिल्‍में कर चुकीं एली ने 'स्‍क्रीन' को दिए इंटरव्‍यू में कहा है कि सलमान खान उनको लेकर बहुत प्रोटेक्‍ट‍िव रहे हैं। एक्‍ट्रेस ने कहा कि वह इस मामले में खुद को खुशकिस्‍मत मानती हैं।

एली अवराम बोलीं- मैं सलमान से गणपति पूजा में मिली थी

सुपरस्टार के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए, एली अवराम कहती हैं, 'मैं सलमान खान के संपर्क में हूं। दरअसल, मैं उनसे कई साल बाद हाल ही में गणपति पूजा में मिली थी। मैं असल में संपर्क बनाए रखने में बहुत बुरी हूं। मैं अपने दायरे में रहती हूं। एक अलग देश में अकेले रहने पर आपको बहुत सी चीजों पर कंट्रोल रखने और ध्यान देने की जरूरत होती है। खासकर तब, जब यह देश, उस देश से बहुत अलग है जहां आप अपने माता-पिता के साथ पैदा हुए और पले-बढ़े हैं।'

'मैंने दूसरी लड़कियों से उनके चौंकाने वाले अनुभव सुने हैं'

एली कहती हैं कि वह किसी से भी मदद मांगने में हिचकती हैं। यहां तक कि अपने पिता से भी मदद मांगने में उन्‍हें समस्‍या होती है। एली ने सलमान के प्रोटेक्‍ट‍िव स्वभाव के बारे में आगे बात की और कहा, 'सलमान का मुझे लेकर जो स्नेह है, उसको लेकर मैं उनकी बहुत आभारी हूं। वह अपने लोगों के लिए बहुत प्रोटेक्‍ट‍िव रहते हैं। वह मेरे जीवन में एक फरिश्ते की तरह रहे हैं। इंडस्ट्री में इतने साल में, मैंने दूसरी लड़कियों से उनके अनुभवों के बारे में जो सुना है, वह बेहद चौंकाने वाला रहा है। मुझे किसी तरह समझ आया कि बहुत से लोग सलमान खान से डरते हैं, इसलिए वो मुझसे बदतमीजी करने की हिम्मत नहीं करते।'

एली अवराम की अपकमिंग फिल्‍में

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'मलंग' में नजर आ चुकीं एली अवराम को इसी साल अभ‍िषेक बच्‍चन की 'बी हैप्‍पी' में देखा गया था। आगे वह कन्‍नड़ फिल्‍म 'बटरफ्लाई' और तमिल फिल्‍म 'पेरिस पेरिस' में नजर आएंगी।

आमिर के साथ डांस नंबर भी कर चुकी हैं एली अवराम

'बिग बॉस 7' में अपनी मासूमियत और पॉजिटिव अप्रोच से दर्शकों का दिल जीतने वाली एली ने सलमान खान ने भी खूब तारीफ की थी। हालांकि, उन्होंने कभी फिल्मों में एकसाथ काम नहीं किया, लेकिन एली अक्‍सर सलमान खान के घर-परिवार के हर जश्‍न में शामिल होती हुई दिखती हैं। एली अवराम बेहतरीन डांसर भी हैं। उन्‍होंने 'फ्रॉड सैयां' फिल्‍म में 'छम्मा छम्मा' गाने, 'जबरिया जोड़ी' में 'जिला हिलेला' और आमिर खान के साथ फिल्‍म 'कोई जाने ना' में 'हरफन मौला' में अपने हिट डांस नंबर्स से भी दर्शकों का दिल जीता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.