विराट पर कोई दबाव नहीं , जल्द बड़ी पारी खेलेंगे : रोहित

Updated on 16-02-2022 07:49 PM
कोलकाता । भारतीय सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्म ने कहा है कि अनुभवी बल्लेबाज . विराट कोहली पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है और वे शीघ्र ही बड़ी पारियां खेलते हुए नजर आयेंगे। विराट पिछले दो साल से कोई शतक नहीं लगा पाये हैं हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई एकदिवसीय सीरीज में भी वह नाकाम रहे थे उसके बाद से ही इस पूर्व कप्तान के फार्म को लेकर सवाल उठते रहे हैं पर रोहित चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनसे जुड़ी बातें बंद हो जाएंगी, तो सभी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी। विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 एकदिवसीय मैचों में 10 से भी कम के औसत से 26 रन बनाए थे। इससे सीरीज में उनका औसत 8.6 रहा। 
टी20 सीरीज से पहले जब रोहित से कोहली के बड़ा स्कोर बनाने में विफल रहने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मीडिया से कहा, ‘ मुझे लगता है कि इसकी शुरुआत आप लोगों के साथ होती है। अगर आपकी तरफ से बातें बंद हों, तो बाकी सभी चीजों का ध्यान रखा जा सकता है। विराट किसी तरह के दबाव में नहीं हैं और जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे।’ इससे पहले, वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भी विराट के खराब प्रदर्शन के बाद रोहित ने उनका बचाव किया था। रोहित के अनुसार टीम प्रबंधन भी विराट के फार्म को लेकर बिलकुल भी परेशान नहीं है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.