नोबल विजेता मलाला ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से हुईं ग्रैजुएट

Updated on 21-06-2020 04:03 AM
इस्लामाबाद । इस्लामी कट्टरपंथियों के निशाने पर रही पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र में डिग्री (बीए डिग्री) की पढ़ाई पूरी कर ली। डिग्री पूरी होने पर बहादुर युवती मलाला ने ट्वीट कर अपनी ख़ुशी जाहिर की। ट्वीट में वे लिखती हैं कि फिलहाल मेरे लिए अभी अपनी खुशी और कृतज्ञता व्यक्त कर पाना बहुत मुश्किल है। मैंने ऑक्सफोर्ड से दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र में अपनी डिग्री की पढ़ाई पूरी कर ली है। मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या छिपा है। अभी बस नेटफ्लिक्स पर मनोरंजन करना, पढ़ना और सोना ही काम रहेगा। मलाला के इस पोस्ट पर अब तक 3.87 लाख लाइक्स और 58 हजार बार रि-ट्वीट किया जा चुका है। 2 हजार से ज्यादा लोगों ने उनको ग्रेएजुएट होने की बधाई दी है। 22 वर्षीया मलाला ने दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वो अपने परिवार के साथ जश्न मनाती दिख रही हैं। उन्होंने परिवार के साथ केक काटा। केक में लिखा हुआ है, 'हैप्पी ग्रेजुएशन मलाला।' दूसरी तस्वीर में मलाला के चेहरे पर बहुत सारा केक लगा है और वो मुस्कुरा रही हैं।
मलाला एक पाकिस्तानी लड़की हैं जो 17 साल की उम्र में नोबल पुरस्कार जीतने वाली सबसे कम उम्र की इंसान है। शिक्षा के समर्थन में उठ खड़े होने और अपनी आवाज बुलंद करने के कारण तालिबानी उग्रवादियों ने उन्हें 9 अक्टूबर 2012 की सुबह गोली मार दी थी। मलाला की उम्र उस वक्त 15 वर्ष के लगभग थी। तालिबानी आतंकवादियों द्वारा उसकी हत्या के प्रयास के बाद मलाला बच गई और वर्ष 2017 में मलाला को संयुक्त राष्ट्र ने शान्ति दूत घोषित किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.