नए साल के संकल्पों के साथ नोबल विजेता मलाला ने पति के साथ लिया टॉस्क

Updated on 20-12-2021 08:04 PM

इस्लामाबाद प्रतिष्ठित शांति नोबेल पुरस्कार पाने वाली पाकिस्तानी महिला मलाला यूसुफजई का अपने पति असर मलिक के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाला और असर नए साल पर रिजॉल्यूशन लेने के लिए एक गेम खेलते नजर रहे हैं।

वीडियो में ये दोनों मेज के ऊपर कुछ दूरी पर रखे एक ग्लास में पेन को डालने की कोशिश कर तय कर रहे हैं कि उन्हें कौन सा रिजॉल्यूशन लेना चाहिए और कौन सा नहीं। 1 मिनट 22 सेकेंड के इस वीडियो में मलाला अपने हसबैंड से पूछती हैं कि क्या मुझे आने वाले साल जिम जाना चाहिए? इसके बाद वह पेन को ग्लास में डालने के लिए फेंकती हैं, लेकिन उनका निशाना चूक जाता है। इसके बाद उनके पति असर पूछते हैं कि क्या हमें प्ले स्टेशन खरीदना चाहिए? इस बार उनका भी पेन दूर रखे ग्लास के अंदर नहीं जाता है।

मलाला दोबारा पूछती हैं कि क्या असर को अपनी दाढ़ी हटा लेनी चाहिए? जिसका जवाब वह खुद देते हुए कहती हैं कि नहीं, तुम्हे ऐसा नहीं कर सकते, इसकी इजाजत नहीं है। अगर तुमने ऐसा किया तो तुम्हें घर छोड़ना पड़ेगा। इसके बाद असर पूछते हैं कि क्या मलाला को नो शॉपिंग जनवरी को सेलिब्रेट करना चाहिए। जिसके बाद वह पेन फेकते हैं, लेकिन वह ग्लास से टकराकर नीचे गिर जाता है।

इस पर मलाला कहती हैं कि यह काफी करीब था। इसके बाद मलाला अगला सवाल पूछती हैं कि क्या मुझे इंस्टाग्राम पर हसन मिनाज को अनफॉलो कर देना चाहिए? हसन मिनाज अमेरिकी कॉमेडियन हैं। इस बार उनका पेन भी ग्लास से टकराकर नीचे गिर जाता है। इसके बाद मलाला कहती हैं कि मै सोचती हूं कि इसे हमें हां में गिनना चाहिए क्योंकि इसने ग्लास को टच किया है। इसके बाद असर पूछते हैं कि क्या मुझे हसन मिनाज को फॉलो करना चाहिए। इस बार उनका भी पेन ग्लास से काफी आगे जाकर गिरता है। वीडियो के अंत में मलाला बोलती हैं कि हसन मिनाज सहित जो भी इस वीडियो को देख रहे हैं, उन्हें लड़कियों की शिक्षा के लिए मलाला फंड में दान करना चाहिए। इस बार वह खुद उठकर करीब से गिलास में पेन को डाल देती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.