न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क से आठ गुना बड़ा है नोएडा एयरपोर्ट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, कितना आया खर्च?

Updated on 28-03-2026 11:54 AM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा एयरपोर्ट है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत बनाया गया यह एयरपोर्ट शुरुआत में सालाना 1.2 करोड़ पैसेंजर हैंडल कर सकता है। बाद में इसकी पैंसेजर हैंडलिंग कैपिसिटी बढ़ाकर 7 करोड़ करने की योजना है। यह देश के सबसे बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है। पूरा बनने के बाद यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा जिसमें 6 रनवे होंगे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 7,200 एकड़ में विकसित किया जा रहा है जो कि न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क से आठ गुना बड़ा है। इस एयरपोर्ट के पहले चरण में 11,282 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 29,560 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सरकार के मुताबिक पहले चरण में इसके बनाने वाली कंपनी ने 6,876 करोड़ रुपये का निवेश किया है जबकि जमीन के अधिग्रहण पर सरकार ने 4,406 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पहले चरण में इसमें एक रनवे और एक टर्मिनल विकसित किया गया है।

मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब

इसके शुरू होते ही उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन जाएगा जिसके पास पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे। कार्गो टर्मिनल की शुरुआती सालाना क्षमता 2.5 लाख मीट्रिक टन होगी जिसे 18 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें साथ ही 40 एकड़ में फैली रिपेयर और ओवरहॉल फैसिलटी भी होगी जिससे घरेलू विमानों के मेंटनेंस को बढ़ावा मिलेगा और एविएशन सेक्टर में भारत की आत्म निर्भरता बढ़ेगी।

एयरपोर्ट की लागत

  • एयरपोर्ट के पहले चरण में 11,282 करोड़ रुपये की लागत आई है
  • पूरे प्रोजेक्ट पर 29,560 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है
  • पहले चरण में कंपनी ने 6,876 करोड़ रुपये का निवेश किया है
  • जमीन के अधिग्रहण पर सरकार ने 4,406 करोड़ रुपये खर्च किए हैं
अधिकारियों का कहना है कि इस एयरपोर्ट को मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में डिजाइन किया गया है। इसमें रोड, रेल, मेट्रो और रीजनल ट्रांजिट सिस्टम को इंटिग्रेट किया जाएगा ताकि ट्रेवल टाइम और लॉजिस्टिक कॉस्ट में बचत हो। हवाई अड्डे की विशेषताओं में 3,900 मीटर लंबा रनवे शामिल है। यह चौड़े आकार के विमानों को हैंडल करने में सक्षम है। साथ ही इसमें इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम और एयरफील्ड लाइटिंग जैसी आधुनिक नेविगेशन फैसिलिटीज भी मौजूद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
 21 April 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
Advt.