नोएडा: परी चौक से बॉटनिकल गार्डन तक सीधी कनेक्टिविटी की तैयारी, सीएम बोले- ‘मेट्रो प्रोजेक्ट में न करें देर’

Updated on 13-02-2026 12:05 PM
नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा पहुंचकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने नोएडा मेट्रो के विस्तार पर विशेष जोर दिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि बॉटनिकल गार्डन से मेट्रो को शीघ्र जोड़ने की परियोजना में अब कोई देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने कहा, मेट्रो प्रोजेक्ट में अब देर न करें, बॉटनिकल गार्डन से जल्द कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें।

सीएम योगी ने अफसरों को फाइलों की कागजी कार्रवाई तेज करने, टेंडर प्रक्रिया को त्वरित गति देने और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। इस विस्तार से ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक लोगों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे यात्रा समय में काफी कमी आएगी और यातायात सुगम बनेगा।
बैठक में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्टेडियमों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि स्कूलों और कॉलेजों को स्टेडियमों से जोड़ा जाए ताकि युवा अधिक सक्रिय रूप से खेलों में भाग ले सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टेडियमों का उपयोग मुख्य रूप से खेल के लिए हो, अन्य गतिविधियों को सीमित किया जाए।

इसके अलावा, यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में 21 फरवरी को प्रस्तावित सेमीकंडक्टर यूनिट के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से बात हुई। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखते हुए सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.