टी20 विश्वकप के सुपर-12 चरण के मुकाबले में नॉर्खिया का कमाल, परेरा को किया बोल्ड

Updated on 31-10-2021 09:00 PM

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टी20 विश्वकप के सुपर-12 चरण के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के पेसर एनरिक नॉर्खिया ने प्रभावी प्रदर्शन किया। नॉर्खिया ने कुसल परेरा को बोल्ड किया। आईसीसी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे परेरा ने शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधे मिडल स्टंप को उखाड़ते हुए चली गई।

शारजाह में इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता किया। नॉर्खिया ने ही श्रीलंकाई टीम को पहला झटका दिया। पारी के चौथे ओवर में दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहली सफलता मिली। श्रीलंकाई टीम के 20 रन के स्कोर पर एनरिक नॉर्खिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा (7) को बोल्ड कर दिया। परेरा ने सीधे शॉट खेलने का प्रयास किया और तेजी से बल्ला घुमाया लेकिन नॉर्खिया की गेंद सीधे स्टंप पर लगी और टीम ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। उन्होंने इसके बाद दुष्मांता चमीरा को भी बोल्ड किया, जो 4 गेंदों पर 3 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। नॉर्खिया आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे।

नॉर्खिया ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। श्रीलंकाई टीम 142 रन के स्कोर पर ऑलआउट हुई। तबरेज शम्सी और ड्वेन प्रिटोरियस ने 3-3 विकेट झटके। श्रीलंका के लिए ओपनर पाथुम निसांका ने 58 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत सबसे ज्यादा 72 रन बनाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.