नार्थ कोरिया ने मिसाइल परीक्षण कर गर्माया माहौल, जापान का तनाव बढ़ा

Updated on 30-01-2022 07:26 PM

सोल नार्थ कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन के परमाणु शस्त्रों की सनक ने एक बार फिर से कोरियाई प्रायद्वीप में सनसनी फैला दी है। रविवार को नार्थ कोरिया ने एक मिसाइल का परीक्षण किया, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यभार संभालने के बाद से सबसे शक्तिशाली मिसाइल परीक्षण बताया जा रहा है। उसने यह परीक्षण ऐसे समय में किया है जब वह कूटनीति में लंबे समय से चल रहे गतिरोध के बीच अमेरिका और अन्य पड़ोसी देशों पर प्रतिबंधों में ढील देने के लिए दबाव बना रहा है।

जापान के अधिकारियों ने बताया कि उनके आरंभिक आकलन के अनुसार मिसाइल संभावित रूप से अधिकतम 2,000 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंची और समुद्र में गिरने से पहले उसने 800 किलोमीटर की दूरी तय की। इन जानकारियों से पता चलता है कि उत्तर कोरिया ने 2017 के बाद से अपनी सबसे लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। उसने 2017 में तीन अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था जो अमेरिका के भीतर तक मार करने में सक्षम हैं।

उत्तर कोरिया ने इस महीने में यह सातवां परीक्षण किया है। एक के बाद एक परीक्षण किए जाना लंबे समय से बाधित परमाणु वार्ता को लेकर बाइडन प्रशासन पर दबाव बनाने का संकेत देता है। इस परीक्षण से पहले उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने 20 जनवरी को सत्तारूढ़ पार्टी की एक बैठक की अध्यक्षता की थी, जहां पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों ने परमाणु विस्फोटकों और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण बहाल करने की धमकी दी थी। किम ने अमेरिका के साथ कूटनीतिक वार्ता शुरू होने पर 2018 में इन हथियारों का परीक्षण निलंबित कर दिया था।

 जापान के प्रमुख कैबिनेट मंत्री हिरोकाजु मात्सुनो ने कहा कि मिसाइल ने करीब 30 मिनट तक उड़ान भरी और जापान के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरी। मिसाइल विशेषज्ञ ली चून ग्यून ने बताया कि जापान के आकलन से पता चलता है कि उत्तर कोरिया ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल या आईसीबीएम की क्षमताओं के करीब के किसी हथियार का परीक्षण किया है। इस परीक्षण से तीन दिन पहले उत्तर कोरिया ने गुरुवार को दो कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था। उसने मंगलवार को भी कथित तौर पर लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों का भी परीक्षण किया था। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया चीन का सम्मान करते हुए अगले सप्ताह बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों की शुरुआत के बाद हथियारों का परीक्षण रोक सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.