कोरोना संक्रमण से उत्तर कोरिया बेहाल, एक दिन में 2 लाख से अधिक नए केस, एक ने दम तोड़ा

Updated on 20-05-2022 10:18 PM

प्योंगयांग महामारी कोरोना के घातक वायरस से अब तक बचे उत्तर कोरिया को कोविड के वायरस ने अपना शिकार बना ही लिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक सप्ताह के अंदर ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में यहां कोविड-19 के 262,270 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं उत्तर कोरिया के एंटी-वायरस मुख्यालय ने 24 घंटे में (बुधवार शाम 6 बजे तक) सिर्फ 1 मरीज की मौत की खबर दी है।

बीते बुधवार को मरने वालों की कुल संख्या 63 हो गई। इस आंकड़े पर विशेषज्ञ सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि उत्तर कोरिया में एक ही दिन में बड़ी संख्या में मरीज कोरोना की चपेट में रहे हैं। मगर हैरानी की बात है कि मृतकों की संख्या तुलनात्मक तौर पर बेहद कम है। ऐसे में दुनियाभर के विशेषज्ञों को शक हो रहा है कि कहीं जानबूझकर मृतकों के आंकड़े छिपाए तो नहीं जा रहे हैं। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अप्रैल के अंत तक 1.98 मिलियन से अधिक लोग बुखार जैसे लक्षणों से पीड़ित थे। लेकिन सरकार ने आंकड़ें कम बताए थे।


खबर के मुताबिक उत्तर कोरिया में इस समय कम से कम 740,160 लोग क्वारंटीन में हैं। उत्तर कोरिया ने पिछले गुरुवार को माना कि देश की राजधानी प्योंगयांग में बड़ी संख्या में लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए हैं। वहीं देश के नेता किम जोंग उन ने सरकारी अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर फटकार लगाई है।

उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र समर्थितकोवैक्सटीका वितरण कार्यक्रम से मदद लेने का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया था। ऐसे में देश की बड़ी आबादी को वैक्सीन नहीं लग पाई है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने से देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।


हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की। पार्क का कहना है कि देश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए ऐसा अनुमान है कि तकरीबन 10 हजार लोगों की मौत हुई होगी। वहीं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किम ताए-ह्योका कहना है कि उत्तर कोरिया उनके देश और अमेरिका की जगह अपने मित्र देश चीन से मदद ले सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.