उत्तर कोरिया ने एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का किया परीक्षण

Updated on 02-10-2021 09:45 PM

प्योंगयांग उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन की सामरिक हथियारों को लेकर भूख कम नहीं हो रही हैं। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का परीक्षण किया है। ये इस महीने में उनका चौथा परीक्षण है। यह ताजा परीक्षण उनके नए हाइपरसोनिक मिसाइल के लॉन्च होने के बाद आया है। माना जा रहा है कि इसमें परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि उत्तर कोरिया के परीक्षणों में क्षेत्र में अस्थिरता और असुरक्षा संभावनाएं पैदा कर दी है। वहीं, प्योंगयांग ने कहा है कि उनके हथियार खुद की रक्षा के लिए हैं। उन्होंने अमेरिका और साउथ कोरिया पर दोहरे मानदंड का आरोप भी लगाया।
विशेषज्ञों का कहना है कि ताजा परीक्षणों से एक बात साफ जाहिर होती है कि कड़े प्रतिबंधों के बावजूद प्योंगयांग हथियारों की होड़ को छोड़ नहीं रहा है।

 नॉर्थ कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नया एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल का परीक्षण शानदार रहा है। इसमें नई तकनीक शामिल की गई हैं। तानाशाह नेता किम जोंग उन की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग को प्रमोशन मिला है। तानाशाह ने अपनी बहन को देश के शीर्ष सरकारी निकाय में नियुक्त किया है। आयोग के उपाध्यक्ष समेत कम से कम 9 सदस्यों को बर्खास्त कर दिया गया है।

 इनमें पाक पोंग जू और डिप्लोमेट चो सोन हुई भी शामिल हैं, जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आधिकारिक अखबार ने गुरुवार को आठ नई नियुक्तियों के चित्र प्रकाशित किए हैं। किम यो जोंग उस तस्वीर में सबसे बाहर खड़ी हैं। वह आयोग में सबसे युवा और अकेली महिला हैं। उन्हें अक्सर अपने भाई के करीब देखा गया है। किम यो जोंग की सटीक राजनीतिक भूमिका लंबे समय से अटकलों का विषय रही है। ऐसी चर्चा है कि वह अपने भाई की उत्तराधिकारी बन सकती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.