नॉर्वे के डिप्लोमेट ने भारतीयों को सांप से बदतर बताया:एपस्टीन से कहा था- इंडियन और सांप से मिलें, तो पहले इंडियन को मारो

Updated on 02-02-2026 05:30 PM

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी करीब 30 लाख से ज्यादा फाइलें सार्वजनिक कर दी हैं। इन फाइलों के सामने आते ही कई बड़े और रसूखदार लोगों के छिपे हुए सच बाहर आ रहे हैं।

इन्हीं दस्तावेजों में नार्वे के एक डिप्लोमेट टेर्जे रॉड-लार्सन का 25 दिसंबर 2015 का एक ईमेल है। इसमें उन्होंने भारतीयों को सांप से भी बदतर बताया है।

दस्तावेजों से पता चला है कि एपस्टीन ने लार्सन को किसी भारतीय नेता का ईमेल फॉरवर्ड किया था। इसके जवाब में लार्सन ने कहा था कि 'जब आप एक भारतीय और एक सांप से मिलें, तो पहले भारतीय को मार डालो।'

हालांकि ये अभी तक क्लियर नहीं है कि लार्सन ने भारतीयों के खिलाफ ये मेल क्यों लिखा था।

लार्सन ने नवाज शरीफ से जुड़ा मेल भी एपस्टीन को भेजा था

एपस्टीन फाइल से ये भी पता चला था कि लार्सन ने 2013 में बिल गेट्स और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात की जानकारी सीधे जेफरी एपस्टीन को भेजी थी।

यह मुलाकात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान हुई थी। ईमेल में इस बैठक की पूरी रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया गया है कि बिल गेट्स ने पाकिस्तान में पोलियो खत्म करने के लिए की जा रही कोशिशों की तारीफ की थी और कहा था कि इस दिशा में पाकिस्तान ने अपने काम को दोगुना कर दिया है।

वहीं, नवाज शरीफ ने साइंस और टेक्नीक को आगे बढ़ाने को लेकर अपनी सोच शेयर की थी। उन्होंने खास तौर पर युवाओं के लिए IT सेक्टर में नौकरियां पैदा करने, टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट बढ़ाने, ई-गवर्नेंस और टेक पार्क बनाने की बात कही थी।

लार्सन को मंत्री से इस्तीफा देना पड़ा था

लार्सन एक नॉर्वेजियन डिप्लोमेट रहे हैं। वे इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष थे और UN में भी काम कर चुके हैं। साल 2020 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जब उनका नाम जेफ्री एपस्टीन से जुड़ा था।

हाल ही में जब टेर्जे रोड-लार्सन से जब जेफ्री एप्स्टीन से जुड़े मामलों पर सवाल पूछे गए थे तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस पूरे मामले में वे लगातार मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

लार्सन नॉर्वे की लेबर पार्टी से जुड़े रहे हैं। साल 1996 में टैक्स से जुड़े मामले में गड़बड़ी की वजह से उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने UN में कई पदों पर काम किया और साल 2020 तक इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष रहे।

एपस्टीन के कर्जदार थे टेर्जे रोड लार्सन

इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट को नॉर्वे के विदेश मंत्रालय के साथ-साथ एपस्टीन से जुड़ी संस्थाओं से भी फंडिंग मिलती थी। बाद में सामने आया कि लार्सन ने एपस्टीन से निजी तौर पर पैसे भी लिए थे। उन्होंने इसके लिए संस्थान के बोर्ड और सहयोगियों से माफी मांगी और खराब फैसले लेने की बात स्वीकार की।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि लार्सन ने एपस्टीन से 1.3 लाख डॉलर का निजी कर्ज लिया था और एपस्टीन की संस्थाओं से करीब 6.5 लाख डॉलर का चंदा भी स्वीकार किया था। इस मामले पर भी उन्होंने अब भी कोई बयान नहीं दिया।

कौन था जेफ्री एपस्टीन?

जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी।

उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली।

उसकी पार्टनर गिस्लीन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.