इंग्लैंड के लिए अच्छा नहीं रहा साल, बांग्लादेश के सबसे ज्यादा हार के रिकार्ड की बराबरी पर आया

Updated on 28-12-2021 09:55 PM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीसरे एशेज टेस्ट में मिली हार के साथ ही इंग्लैंड के नाम एक अनचाहा रिकार्ड दर्ज हो गया है। वह इस साल सबसे ज्यादा हार के मामले में बांग्लादेश के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी पर गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच एक पारी और 14 रनों से हारने के बाद इंग्लैंड टीम एशेज सीरीज भी हार गयी है। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज सीरीज में 3-0 से अपराजेय बढ़त बना ली है। इस साल टेस्ट क्रिकेट में यह इंग्लैंड की 9वीं हार थी। वहीं बांग्लादेश की टीम साल 2003 में नौ टेस्ट मैच हारी थी। इस प्रकार 18 साल बाद इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश के इस शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी पर गयी है।

एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट डक के मामले में इंग्लैंड ने अपने ही 23 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 1998 में इंग्लैंड के बल्लेबाज 54 बार डक का शिकार बने थे और इस साल भी ऐसा ही कुछ हुआ है। इंग्लैंड की बल्लेबाजी इस साल बुरी तरह नाकार रही है।

कप्तान जो रूट के अलावा और कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नहीं खेल पाया है। इसी कारण टीम को घर और बाहर दोनो ही जगह पर हार का सामना करना पड़ा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड टीम के प्रदर्शन की बात करें, तो उसे पिछले 13 टेस्ट मैचों में एक भी मैच में जीत नहीं मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.