बंधकों की रिहाई तक गाजा के नलों से नहीं टपकेगी पानी की एक भी बूंद, इजरायल के मंत्री ने दी धमकी

Updated on 13-10-2023 01:59 PM
तेल अवीव: इजरायल और हमास के बीच जंग और तेज होती जा रही है। शनिवार सात अक्‍टूबर को हमास के हमलों के साथ ही शुरू हुई इस जंग में अब गाजा के हालात बिगड़ने लगे हैं। यहां पर बिजली की सप्‍लाई तो ठप हो ही गई है लेकिन अब पानी पर भी संकट गहरा रहा है। इजरायल के मंत्री की तरफ से अब गाजा में पानी की सप्‍लाई को लेकर चेतावनी दे दी गई है। गाजा पट्टी में चल रहे इजरायल-हमास संघर्ष में मरने वालों की संख्या दोनों तरफ से 2,500 से ज्यादा हो गई है। गुरुवार को छठे दिन भी हिंसा जारी है। अभी इसमें और लोगों के मरने की आशंका है। इजरायल के सरकारी मालिकाना हक वाले कान टीवी न्यूज ने एक रिपोर्ट में कहा है कि सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से कम से कम 1,300 इजरायली मारे गए हैं।

बंधकों की घर वापसी पहली शर्त
इजरायल के ऊर्जा मंत्री इजरायल काट्ज ने गुरुवार को कहा कि जब तक हमास आतंकवादी समूह बंधकों को मुक्त नहीं कर देता, तब तक गाजा पट्टी के लिए बिजली, ईंधन या पानी की आपूर्ति नहीं होगी। मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, ' 'जब तक इजरायली के अपहृत लोगों की घर वापसी नहीं हो जाती, तब तक कोई बिजली का स्विच चालू नहीं किया जाएगा, कोई जल हाइड्रेंट नहीं खोला जाएगा और कोई भी ईंधन ट्रक (गाजा) में प्रवेश नहीं करेगा।' मानवतावादी और कोई भी हमें नैतिकता का उपदेश नहीं देगा। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी समूह ने सात अक्टूबर को अपने हमले के बाद गाजा में 150 लोगों को बंधक बना लिया है।
गाजा की घेराबंदी का आदेश
हमले के जवाब में इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को पूरे गाजा की घेराबंदी का आदेश दिया था। साथ ही कहा था कि वह बिजली, भोजन, पानी और ईंधन की आपूर्ति रोक देंगे। ईंधन की कमी के कारण गाजा पट्टी के एकमात्र बिजली स्टेशन ने बुधवार को काम करना बंद कर दिया था। जिस वजह से अस्पतालों सहित हमास-नियंत्रित एन्क्लेव में हर सुविधा जनरेटर पर निर्भर है, जिसके बदले में ईंधन की ताजा आपूर्ति की आवश्यकता होती है। गुरुवार को, रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने चेतावनी दी कि बिजली के न होने के कारण अब अस्पतालों के मुर्दाघर में तब्दील होने का खतरा है।

अस्‍पताल बन जाएंगे मुर्दाघर

आईसीआरसी के क्षेत्रीय निदेशक फैब्रीजियो कार्बोनी ने कहा, 'इस तनाव के कारण हुई मानवीय पीड़ा घृणित है, और मैं पक्षों से नागरिकों की पीड़ा को कम करने का आग्रह करता हूं।' जैसे ही गाजा की बिजली खत्म होती है, अस्पतालों की बिजली खत्म हो जाती है, जिससे इनक्यूबेटरों में नवजात शिशुओं और ऑक्सीजन पर मौजूद बुजुर्ग मरीजों को खतरा हो जाता है। किडनी का डायलिसिस बंद हो जाता है, और एक्स-रे किये जानें बंद हो जाते हैं।'

रिहाई के लिए मध्यस्‍थता जारी
गाजा पट्टी से विदेशियों की रिहाई के लिए एक सुरक्षित मार्ग प्रदान करने और मिस्र के माध्यम से फिलिस्तीनी क्षेत्र में तत्काल सहायता लाने के लिए क्षेत्रीय मध्यस्थता वार्ता की खबरें हैं। एक फिलिस्तीनी सूत्र ने बुधवार को समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि मध्यस्थता वार्ता का नेतृत्व मिस्र, कतर और तुर्की ने किया और इसे सऊदी अरब और अमेरिका का समर्थन प्राप्त था। सूत्रों के मुताबिक क्षेत्रीय कदम का उद्देश्य मिस्र और फिलिस्तीनी एन्क्लेव के बीच एकमात्र क्रॉसिंग प्वाइंट राफा क्रॉसिंग के माध्यम से विदेशियों को निकालने के लिए गाजा पट्टी और उसके आसपास में मानवीय संघर्ष विराम की घोषणा की संभावना के साथ सुरक्षित मार्ग प्रदान करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.