टी20 विश्व कप के पहले मैच में हार से निराश नहीं : पोलार्ड

Updated on 24-10-2021 10:11 PM

दुबई वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान कायरन पोलार्ड ने कहा है कि इंग्लैंड के हाथों टी20 विश्व कप क्रिकेट के शुरुआत मैच में मिली हार के बाद भी उनकी टीम निराश और डरी हुई नहीं है। वेस्टइंडीज टीम इस मुकाबले में केवल 55 रन ही बना पायी थी। इस कारण उसे 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है।

 इंडीज कप्तान पोलार्ड ने मैच के बाद कहा कि इस परिणाम के बाद भी उनकी टीम दवाब में नहीं है। इस मैच में 55 रनों पर आउट होने के साथ ही वेस्टइंडीज टीम टी20 विश्व कप में सबसे कम रन बनाने वाली टीम बन गयी है। पोलार्ड ने मैच के बाद कहा, ‘इस तरह के प्रदर्शन को किसी भी प्रकार से सही नहीं ठहराया जा सकता है। हम तीन मैचों में बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। बल्लेबाज अपने शॉट्स नहीं खेल पाये हैं।


उन्होंने कहा, ‘हम दुनिया भर में काफी क्रिकेट खेलते हैं और इस तरह की बात पहली बार नहीं हुई है। हमें इस तरह के मैचों का अनुभव है। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है और हमें इस हार को भुलाकर आगे बढ़ना होगा।उन्होंने शानदार गेंदबाजी के लिए अकील हुसैन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘उन्हें फेबियन एलेन की चोट के कारण मौका मिला और उन्होंने साबित कर दिया कि वह क्या कर सकते हैं।वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन ने कहा है कि गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन के कारण ही उनकी टीम को जीत मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.