एक, दो नहीं 4 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एक साथ IPL से बाहर, इन टीमों को लगा तगड़ा झटका

Updated on 20-03-2026 01:15 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नेथन एलिस चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। यह टीमों के साथ-साथ आईपीएल के लिए भी बड़ा झटका है।

वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों पर ब्रेक

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने दिग्गज तेज गेंदबाजों को लेकर एहतियाती रुख अपनाया है। अगले 12 महीनों में ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरों सहित लगभग 21 मैच खेलने हैं, जिसके बाद 2027 में उन्हें अपना वनडे वर्ल्ड कप खिताब भी बचाना है। इसी लंबे शेड्यूल को देखते हुए बोर्ड ने कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड को शुरुआती मैचों से विश्राम दिया है। उनकी वापसी अगले कुछ हफ्तों में उनके फिटनेस प्रोटोकॉल पर निर्भर करेगी।

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन संभालेंगे कमान

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह सबसे बड़ा झटका है क्योंकि उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी अनुपस्थिति में हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को 2026 सीजन के लिए स्टैंड-इन कप्तान नियुक्त किया है। कमिंस पिछले काफी समय से चोटों से जूझ रहे हैं, वहीं मिचेल स्टार्क और हेजलवुड भी अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।

नेथन एलिस आईपीएल 2026 से पूरी तरह बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स को भी बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नेथन एलिस दाहिने हैमस्ट्रिंग की चोट उभरने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। एलिस को हाल ही में होबार्ट में वन-डे कप फाइनल के दौरान फिर से चोट लग गई थी। 31 वर्षीय इस गेंदबाज को चेन्नई ने इस साल की नीलामी में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था, लेकिन अब उन्हें एलिस के विकल्प की तलाश करनी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.