एक-दो नहीं Naagin 6 में आया 20 साल का लीप, तेजस्वी प्रकाश निभाएंगी अपनी ही बेटी का रोल

Updated on 21-08-2022 07:05 PM
एकता कपूर के सुपरहिट शो 'नागिन' का 6वां सीजन भी खूब TRP बटोर रहा है। शो में अब 20 साल का लीप आने जा रहा है और क्योंकि पूरी जेनरेशन ही चेंज हो जाएगी तो शो में अभी तक नागिन प्रथा का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अब उसकी बेटी प्रार्थना का भी किरदार निभाती नजर आएंगी। एकता कपूर ने शनिवार को शो से तेजस्वी प्रकाश का फर्स्ट लुक रिवील किया।

ऐसा है एकता की नई नागिन का लुक
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें तेजस्वी प्रकाश अलग-अलग जूलरी, कुर्ता और मेकअप ट्राय करती नजर आ रही हैं। एकता कपूर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- आने वाले लीप को देखत हुए शेष नागिन अब अब उसकी बेटी भी बनेगी। वीडियो काफी दिलचस्प है।

नई नागिन को देखने के लिए बेताब फैंस
तेजस्वी प्रकाश के नए लुक को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'बहुत खूबसूरत  लग रही हो।' दूसरे ने कमेंट किया, 'ये बहुत खूबसूरत है मैम और तेजा बहुत ही प्यारी लग रही है। उसका नया अवतार देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा।' एक शख्स ने लिखा- शेषनागिन के तौर पर उसने बहुत अच्छा काम किया है।

कमेंट बॉक्स में जमकर मिलीं तारीफें
एक यूजर ने कमेंट किया, 'उसकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी लगी थी और मुझे पता है कि वह इस बार भी रॉक करने जा रही है। ये सारा प्यार और तारीफें वो डिजर्व करती है। उम्मीद है कि वो कुछ नई चीजें ट्राय करेगी।' बता दें कि रियलिटी टीवी शो 'नागिन 6' तेजस्वी प्रकाश के बिग बॉस 15 से बाहर आने के बाद शुरू किया गया था। एकता कपूर भी बिग बॉस में पहुची थीं जिसके बाद तेजस्वी का नागिन में होना तकरीबन कंफर्म माना गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.