मयंक यादव ही नहीं, आईपीएल 2024 में अनकैप्ड रहे इन 4 पर भी बरसेंगे करोड़ों, दिवाली पर होंगे मालामाल

Updated on 29-10-2024 01:14 PM
इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन के लिए रिटेंशन की लिस्ट 31 अक्टूबर को आ जाएगी। इसी दिन दिवाली भी है और उन प्लेयर्स की चांदी होगी, जिन्हें टीमें अगले सीजन के लिए ऑक्शन में जाने से रोकेंगी, यानी रिटेन करेंगी। इस खास लिस्ट में कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी हो सकता है, जो आईपीएल 2024 खेले जाने तक अनकैप्ड थे। यानी उन्होंने टीम इंडिया के लिए आईपीएल 2024 के बाद इंटरनेशनल मैच खेला।

आईपीएल 2025 रिटेंशन स्लैब

  • प्लेयर-1: 18 करोड़ रुपये
  • प्लेयर-2: 14 करोड़ रुपये
  • प्लेयर-3: 11 करोड़ रुपये
  • प्लेयर-4: 9 करोड़ रुपये
  • प्लेयर-5: 7 करोड़ रुपये
  • पिछला आईपीएल सीजन अगर किसी के लिए किस्मत बदलने वाला रहा है तो वह अभिषेक शर्मा हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने अपनी विध्वंसक बैटिंग से दुनियाभर के दिग्गज गेंदबाजों का जीना हराम कर दिया था। अब माना जा रहा है कि टीम उन्हें रिटेन करेगी। अगर वह टीम की दूसरी या तीसरी पसंद रहते हैं तो इसमें हैरानी की बात नहीं है।
  • चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले दो सीजन में 21 और 17 विकेट ले चुके तुषार देशपांडे की कीमत सिर्फ 20 लाख रुपये ही है। इस बार उम्मीद है कि जब टीम उन्हें रिटेन करेगी तो करोड़ों मिलेंगे। अगर टीम रिटेन नहीं करती है तो भी उनपर ऑक्शन में करोड़ों की बोली लग सकती है। वह चेन्नई के अलावा 2021 में दिल्ली के लिए भी 5 मैच खेल चुके हैं।

  • मयंक यादव की तरह ही यश दयाल की किस्मत भी खुलने वाली है। वह पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले थे। उन्होंने 14 मैचों में कुल 15 विकेट झटके थे। कभी रिंकू सिंह के बल्ले से एक ही ओवर में 5 छक्के खाने वाले यश दयाल का करियर अब फिर रफ्तार पकड़ रहा है। इसकी पूरी संभावना है कि टीम उन्हें रिटेन करे। उन्हें टीम ने पिछले सीजन 5 करोड़ में खरीदा था।

  • इस लिस्ट में पहले नंबर पर जिस खिलाड़ी की सबसे अधिक चर्चा है वह हैं मयंक यादव। इस बात की पूरी संभावना है कि मयंक यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स रिटेन करे। अगर उन्हें 5वें नंबर के खिलाड़ी के तौर पर भी रिटेन किया जाता है तो कम से कम 7 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि टीम में वह सिर्फ 20 लाख रुपये में शामिल हुए थे। यानी उन्हें कम से कम 35 गुना पैसे मिलेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.