स्टुअर्ट ब्रॉड ही नहीं, इस धाकड़ ने भी लिया रिटायरमेंट, एक ही मैच में हुई दो दिग्गजों की विदाई

Updated on 01-08-2023 02:15 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार जीत के साथ दो क्रिकेटरों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा।स्टुअर्ट ब्रॉड के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन सिर्फ 4 टेस्ट पहले ही रिटायरमेंट से कमबैक करने वाले मोईन अली ने अब फाइनल फैसला लिया है। वह अब टेस्ट क्रिकेट किसी भी सूरत में नहीं खेलेंगे। अनुभवी ऑलराउंडर ने शुरुआत में 2021 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच की दुर्भाग्यपूर्ण चोट के बाद उन्होंने स्टोक्स के कहने पर कमबैक किया था।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के कहने पर कमबैक करने वाले मोईन अली ने कहा कि यह अब फाइनल फैसला है। उन्होंने कहा- मुझे बहुत खुशी है कि मैं वापस आया और खेलने के लिए हां कहा। पहले दिन से ही मैं बाज और स्टोक्सी के साथ चेंजिंग रूम में वापस आया। ब्रॉड, जिमी और वुडी के साथ फिर से खेला, यह आश्चर्यजनक रहा और मैं इस बात से खुश हूं कि मैं टीम की मदद कर पाया।

अली के अपने संन्यास को पलटने और इंग्लैंड टीम में फिर से शामिल होने के फैसले को हल्के में नहीं लिया गया। एशेज 2023 सीरीज में अली को न केवल इंग्लैंड के मुख्य स्पिनर के रूप में बल्कि उनके नंबर 3 बल्लेबाज के रूप में भी देखा गया। उन्होंने ऑलराउंडर की भूमिका जबरदस्त अंदाज में अदा की। अली ने एक बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के रूप में खुद को साबित किया। उन्होंने पूरी सीरीज में कई महत्वपूर्ण मौकों पर भूमिका को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने अपना 200वां रेड बॉल विकेट भी झटका।

मोईन ने कहा- उन्होंने मुझसे सर्वश्रेष्ठ कराया लेकिन मैं शिकायत नहीं कर रहा हूं। मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है और मैंने इंग्लैंड के साथ टेस्ट क्रिकेट खेलने और इस देश में सभी का प्रतिनिधित्व करने का वास्तव में आनंद लिया है। यह आश्चर्यजनक रहा है। पहले टेस्ट मैच में उंगली की चोट और फिर कमर में खिंचाव के कारण उन्हें बाहर रहना पड़ा था, लेकिन फिर उन्होंने सभी 4 मैच खेले।

इंग्लैंड ने ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट में 49 रन की जीत के साथ एशेज 2023 की बराबरी कर ली। एशेज 2023 में इंग्लैंड के 2-2 परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद मोईन ने अपने टेस्ट करियर का अंत 3094 रन और 204 विकेट के साथ किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.