'ऑडियंस ने नहीं, टीम के लोगों ने ही पूछे थे सवाल'

Updated on 10-09-2021 09:16 PM
मुंबई। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के लेटेस्ट ‘संडे का वार’ एपिसोड में घर से एक कनेक्शन एविक्ट हुआ। ये कनेक्शन अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा का था। यानी ‘संडे का वार’ एपिसोड में दो लोग एविक्ट हुए थे। घर से बाहर निकलने के बाद अक्षरा सिंह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने मेकर्स पर एक आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संडे का वार एपिसोड में जिन्होंने ऑडियंस बनकर सवाल पूछे, वो ‘बिग बॉस ओटीटी’ की टीम के ही लोग थे। अक्षरा सिंह इस वायरल वीडियो में कह रही हैं, जिन लोगों को ऑडियंस बनाकर सवाल पुछवाए गए, वो कुछ लोग, टीम के ही लोग हैं। वो कोई ऑडियंस नहीं थी। उन लोगों के चेहरे, मेरे जाने-पहचाने लोग थे। तो मैं एकदम से ब्लैंक हो गई। मैंने बोला ये क्या हो रहा है। यू नो अचानक से जब आप पर कोई चढ़ने लगे, तो लगता है कि मैंने तो कुछ किया नहीं, फिर भी ऐसा क्यों हो रहा है। ‘संडे का वार’ एपिसोड की शुरुआत होस्ट करण जौहर के साथ हुई थी। इसके बाद ऑडियंस से सवाल लिए गए थे। इस क्रम में, ऐसा लग रहा था जनता के निशाने पर अक्षरा सिंह थीं। जनता ने अक्षरा सिंह से लगातार तीन सवाल पूछे थे। ये सवाल नेहा भसीन और शमिता शेट्टी से हुई बहस और लड़ाई को लेकर थे। इन सवालों के जवाब देते वक्त अक्षरा ने काफी कॉन्फिडेंस दिखाया था। हालांकि करण जौहर ने अक्षरा को कई बार फटकार भी लगाई। अक्षरा ने नेहा और शमिता से सॉरी भी कहा था।
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘बिग बॉस ओटीटी’ से एलिमिनेशन के दौरान का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एलिमिनेट होने के दौरान भावुक होते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, यह एक शुरुआत है, अंत नहीं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.