विराट नहीं सुपर-8 से पहले यह सूरमा बना हुआ भारत के लिए गले की फांस, हर तरह से कर रहा निराश

Updated on 13-06-2024 02:38 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बिल्कुल फींके नजर आए हैं। वह अब तक पूरे वर्ल्ड कप में नजर ही नहीं आए। इस वक्त हर कोई भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के खराब फॉर्म की बात कर रहा है, जो अब तक 3 मैच में सिर्फ 5 रन बना पाए हैं। लेकिन कोई रविंद्र जडेजा की इतनी बाक नहीं कर रहा जो हर डिपार्टमेंट में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।

इस बात से हर कोई वाकिफ है कि न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए कितनी ज्यादा खराब है। उस पर तकरीबन हर एक बल्लेबाज ही फ्लॉप हुआ है। तो इसमें विराट कोहली भी उस पिच पर फ्लॉप हुए हैं तो ज्यादा आश्चर्य की बात नहीं है। कनाडा के खिलाफ फ्लॉरिडा में हो सकता है कि हमें इन फॉर्म विराट दिखें, क्योंकि वहां की पिच नासाउ ग्राउंड की पिच से काफी अलग होने वाली है। सुपर 8 से पहले विराट की बजाय रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन भारत के लिए चिंता का विषय बन सकता है।
पूरी तरह से अब तक वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहे जडेजा

आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा अब तक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले और गेंद दोनों से ही कुछ योगदान नहीं दे पाए हैं। उनके नाम अब तक इस वर्ल्ड कप में न तो कोई रन है और ना ही कोई विकेट है। इसके अलावा वह अब तक फील्डिंग में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उनके नाम कोई भी रन आउट या कैच नहीं है। ऐसे में जडेजा का फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय है। वह टीम के सीनियर प्लेयर्स में से एक हैं और उनका सुपर 8 से पहले फॉर्म में आना बहुत ज्यादा जरूरी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.