प्रख्यात सिंगर-कंपोजर बप्पी लहरी का 69 वर्ष की उम्र में निधन, सदमे में बॉलीवुड

Updated on 16-02-2022 06:55 PM
मुंबई । बालीवुड के प्रख्यात सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी ने 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। बप्पी लहरी को बालीवुड के लोग प्यार से बप्पी दा कहकर बुलाते थे। वह कोरोना ग्रस्त होने के बाद कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें बाद में डिस्चार्ज कर दिया गया था। बप्‍पी लहरी को अप्रैल 2021 में भी कोरोना वायरस संक्रमण हुआ था। उस दौरान उन्‍हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। वह अंतिम बार सलमान खान के साथ बिग बॉस 15 में दिखे थे। वह अपने पौत्र के साथ शो में एक गाने के प्रमोशन के लिए आए थे। बप्पी लहरी के अचानक निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। 

बप्पी लहरी ने 1970 और 80 के दशक में ‘चलते-चलते’, ‘डिस्को डांसर’, ‘शराबी’ फिल्मो के लिए कई हिट गाने दिए थे। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनका निधन कैसे हुआ। बप्पी लहरी के जाने से बॉलीवुड समेत उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी एवरग्रीन म्यूजिक कंपोजर और सिंगर बप्पी लहरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अक्षय कुमार ने लिखा, आज हमने संगीत उद्योग से एक और रत्न खो दिया। बप्पी दा, आपकी आवाज मेरे सहित लाखों लोगों को नाचने का कारण थी। आपने अपने संगीत के माध्यम से जो भी खुशियां लाईं, उसके लिए धन्यवाद।

 परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति’ अदनान सामी ने ट्वीट कर लिखा है वो इंडिया के पहले रॉकस्टार थे, वो प्यार और उदारता से भरे हुए थे, हम उन्हें बहुत मिस करेंगे। उन्होंने लिखा है, ‘चलते चलते।।मेरे ये गीत याद रखना कभी अदविदा ना कहना-कभी अलविदा ना कहता-भगवान आपकी आत्मा को शांति दे बप्पी दा-’मशहूर सिंगर अदनान सामी ने भी बप्पी दा को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर बप्पी दा को श्रद्धांजलि दी है। अनुपम खेर इस दौरान बेहद इमोशनल नजर आए। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.