उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में शरिया के विरुद्ध कुछ भी कबूल नहीं : तालिबान सरकार

Updated on 15-09-2021 05:02 PM
काबुल । अफगानिस्तान में काबिज तालिबान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय ने ऐलान किया है कि इस्लाम की शरीयत के विपरीत कुछ विषयों को उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम से हटा दिया जाएगा। कार्यवाहक उच्च शिक्षा मंत्री शेख अब्दुल बाकी हक्कानी ने कहा कि पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव लाए जाएंगे। बदलाव इस्लामिक शरीयत पर आधारित होंगे। उन्होंने कहा कि जब नए पाठ्यक्रम की तैयारी पूरी हो जाएगी तो तिथि की घोषणा की जाएगी और इसमें एक सप्ताह से भी कम समय लगेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर विषय जो इस्लामी कानूनों के खिलाफ है, उसे हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि वह भविष्य में उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को विदेश भेजने के लिए एक कार्यक्रम शुरू करेगा।
अफगानिस्तान से हाल ही में कई ऐसी तस्वीर आई है जिसमें एक क्लास में लड़के और लड़कियों को अलग करने के लिए बीच में पर्दा लगाया गया था। बकी ने कहा, 'महिलाएं स्नातकोत्तर स्तर सहित सभी स्तर के विश्वविद्यालयों में पढ़ सकती हैं, लेकिन कक्षाएं लैंगिक आधार पर विभाजित होनी चाहिए और इस्लामी पोशाक पहनना अनिवार्य होगा।'  हक्कानी ने कहा कि विश्वविद्यालय की महिला विद्यार्थियों को हिजाब पहनना होगा लेकिन इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि इसका मतलब केवल सिर पर स्कार्फ पहनना है या इसमें चेहरा ढकना भी अनिवार्य होगा।
15 अगस्त को तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद सात सितंबर को तालिबान ने सरकार की घोषणा की। पूरी कैबिनेट में एक भी महिला शामिल नहीं है। तालिबान ने पिछली बार अपने शासन के दौरान कला एवं संगीत पर प्रतिबंध लगा दिया था। तालिबान ने उस वक्त लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा से वंचित कर दिया गया था और सार्वजनिक जीवन से बाहर रखा गया था। अब एक बार फिर जब तालिबान की सरकार बनी है तो दुनिया की नजर टिकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.