टेस्ट मैच से बेहतर कुछ नहीं... न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 1 रन से दी मात तो सोशल मीडिया पर कटा बवाल, सामने आए जबरदस्त रिएक्शंस

Updated on 28-02-2023 07:19 PM
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंग्टन में खेला गया। जोकि मेजबान कीवी टीम ने महज 1 रन से जीतकर तहलका मचा दिया। न्यूजीलैंड के हाथ से पूरी तरह से मैच निकल गया था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अंत में आकर सिर्फ 1 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड के यह मैच जीतने के चलते अब सीरीज 1-1 से ड्रॉ हो गई है। वहीं इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं। आइये ऐसे में नजर डालते हैं मैच पर आए फैंस के मजेदार रिएक्शंस पर।
फॉलो ऑन से आकर कीवी टीम ने जीता मुकाबला
    न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था।जिसके चलते इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाकर अपनी पारी घोषीय कर दी। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जो रूट (153) और हैरी ब्रूक (186) ने दमदार शतक लगाया था।

    जिसके बाद न्यूजीलैंड का प्रदर्शन पहली पारी में बल्ले से काफी निराशाजनक रहा। वह केवल 209 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। जिसके चलते उन्हें फॉलो ऑन भी करना पड़ा। गौरतलब है कि दूसरी पारी में कीवी टीम के बल्लेबाजों ने कोहराम मचा दिया। कप्तान विलियमसन के शतक (132), टॉम ब्लंडेल की 90, टॉम लेथम की 83 और डैरिल मिचेल की शानदार 54 रन की पारी की बदौलत 483 रन बोर्ड पर लगाने में सक्षम रही।

    इसके साथ न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने 258 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन दूसरी पारी में साउदी की टीम की गेंदबाजी सांतवे आसमान पर थी। जिसके चलते वह हारा हुआ मुकाबला मात्र 1 रन से जीत गए। दूसरी पारी में नील वेगनर ने 4, टिम साउदी ने 3 तो मैट हेनरी ने 2 विकेट झटके। बहरहाल, इस रोमांचक मैच के बाद अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। फैंस मैच को लेकर जबरदस्त रिएक्शंस दे रहे हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.