मेरे और शाहरुख को लेकर वैसा कुछ नहीं: अजय

Updated on 10-05-2022 08:20 PM

मुंबई बालीवुड एक्टर शाहरुख खान और अजय देवगन ने एक साल के अंतर में बॉलीवुड में एंट्री ली थी। शाहरुख ने जहां साल 1992 में फिल्मदीवानासे सिनेमा में एंट्री ली थी। वहीं, बॉलीवुड केसिंघमने साल 1991 में फिल्मफूल और कांटेके जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया था। दोनों के बीच कोल्ड वॉर की खबरें भी रहीं, जिस पर अब अजय देवगन ने चुप्पी  तोड़ी है।

 अजय देवगन उन एक्टर्स में से हैं, जो सवाल का बेहद नपा-तुला जवाब देते हैं। शाहरुख खान के साथ अनबन की खबरों पर उन्होंने हाल ही में उन्होंने जवाब दिया अजय देवगन ने कहा, ’90 की जनरेशन के जो हम 6-7 एक्टर थे। हमारी अच्छी परफॉर्मेंस रही है। हमने हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट किया है। जो भी मीडिया हमारे बारे में लिखती है, मेरे और शाहरुख खान को लेकर वैसा कुछ नहीं है। हम फोन पर बात करते हैं। हमारा बॉन्ड बहुत स्ट्रांग है। जब भी किसी एक को दिक्कत होती है, तो दूसरा साथ खड़ा होता है। हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं।

 अगर कोई कहता है कि हम तुम्हारे साथ हैं तो वह सच में साथ में रहता है।इस बातचीत में सिंघम ने आगे कहा, ‘कभी-कभी क्या होता है कि मीडिया के अलावा फैंस भी दोनों के अनबन की खबरें बनाते हैं तो जब दो सेलेब्स के फैन एक-दूसरे से लड़ते हैं, तो लोग समझते हैं कि एक्टर्स भी लड़ रहे हैं। लेकिन मैं सबसे कहना चाहूंगा कि हम एक हैं तो अगर अगली बार आप इस बात का ध्यान रखें।अजय देवगन और शाहरुख खान ने आज तक साथ में कोई फिल्म नहीं की है। हाल ही दोनों एक विज्ञापन में साथ नजर आए थे, जिसमें दोनों को साथ देख उनके फैंस काफी खुश हुए थे।

वहीं शाहरुख की काजोल के साथ बहुत अच्छी दोस्ती हैं। दोनों को स्पेशल बॉन्ड शेयर करता देखा गया है। वर्क फ्रंट का बात करें तो कुछ दिनों पहले अजय देवगन की फिल्मरनवे 34’ रिलीज हुई है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई मूवीपठानको लेकर सुर्खियों में हैं। मालूम हो कि अजय देवगन और शाहरुख खान बॉलीवुड के वो सितारे हैं, जो 90 के दशक से लोगों का मनोरंजन पर्दे पर कर रहे हैं। शाहरुख खान ने काजोल के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.