अब दुर्ग में भी दो स्थानों पर मिलेगी पचास प्रतिशत छूट के साथ सस्ती दवाई

Updated on 05-09-2021 05:33 PM
दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में  नगर निगम दुर्ग के एमआईसी की बैठक हुई। बैठक में निगमायुक्त हरेश मंडावी,सभापति राजेश यादव, लोक कर्म प्रभारी,अब्दुल गनी,वित्त विभाग दीपक साहू, राजस्व और बाजार प्रभारी ऋषभ जैन,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा,विधुत विभाग प्रभारी भोला महोबिया,सामान्य प्रशासन प्रभारी जयश्री जोशी, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर,महिला बाल विकास प्रभारी जमुना साहू, गरीबी उपशमन प्रभारी शंकर सिंह ठाकुर,शिक्षा और खेल विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया के अलावा अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
बैठक में मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत सोसायटी को निगम क्षेतान्तर्गत भवन/दुकान उपलब्ध कराने के संबंध में इसके लिए नल घर शॉपिंग काम्प्लेक्स में भूतल स्थित दो दुकान और रायपुर नाका मुक्तिधाम स्थित दो दुकानों को आरक्षित किया गया। वहीं गौठान अंतर्गत स्थित तालाबो को संचालन कर्ता को आबंटित किए जाने पर स्वीकृति की गई। होडिंग बोर्ड के एजेंसी द्वारा पूर्व का बकाया किराया और 6 का अतिरिक्त समय लॉक डाउन स्थिति को देखते हुए बढ़ता गया। नया बस स्टैंड वाहन पार्किंग 1 अप्रेल 21 से 31 मार्च 22 तक के लिए दिया गया है। तीन माह लॉक डाउन होने के कारण आवगमन प्रभावित रहा जिससे पार्किंग पर वित्तीय पर असर पड़ा है ठेकेदार द्वारा उक्त अवधि का पार्किंग शुल्क माफ करने विचार करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है जिस पर परिषद द्वारा पारित किया गया। नगर निगम द्वारा शवदाह गृह एलपीजी गैस से संचालित करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया है। मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत सोसायटी को निगम क्षेतान्तर्गत भवन/दुकान उपलब्ध कराने के संबंध में इस के लिए नल घर शॉपिंग काम्प्लेक्स में भूतल स्थित दो दुकान और रायपुर नाका मुक्तिधाम स्थित दो दुकानों को आरक्षित किया गया। शिक्षा विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया शासन के निर्देश पर शहर के सभी स्कूल खोले जा रहे है इसके लिए सभी स्कूलों की साफ सफाई तत्काल करवाने के लिए बैठक में अपना पक्ष रखा।
निगम अधिकारी कार्यपालन अभियंता एमपी गोस्वामी,कार्यपालन अभियंता आर के पाण्डेय, जितेंद्र समैया,एआर रंगहडाले,प्रकाशचंद थावनी,आरके बंजारे,भीमराव,आरके बोरकर,शरद रतनाकर,शिव शर्मा,वीरेन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र साहू के अलावा ईश्वर वर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.