अब नई मुहिम, कोविड टीका लगवाओ खुलेगी लॉटरी मिलेगा इनाम

Updated on 30-10-2021 10:20 PM

बिलासपुर   कोरोना वायरस से बचाव के लिए दीपावली के मौके पर मस्तूरी क्षेत्र के सरपंचों ने एक नई और अनोखी पहल की है। अनेक ग्राम पंचायतों में पर्चे छपवा कर ग्राम वासियों को सूचित किया गया है की कोविड टीका लगवाने पर उन्हें लाटरी के माध्यम से इनाम दिया जाएगा। टीकाकरण के लिए प्रेरित करने पर पंचों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

ग्राम पंचायत देवरी की सरपंच श्रीमती राम कुंवर द्वारा ग्राम वासियों को वितरित पंपलेट में सूचित किया गया है कि 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक के 2 दिनों में जो लोग टीका लगवाएंगे उन्हें लॉटरी के जरिए इनाम मिलेगा। पहला इनाम स्मार्टफोन रखा गया है। दूसरा कुकर, तीसरा थाली सेट, चैथा गिलास सेट, पांचवा कटोरी सेट, छठवां घड़ी, सातवा हॉट पॉट, आठवां टिफिन, नवां साड़ी तथा 10 वाँ सांत्वना पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। देवरी ग्राम पंचायत में टीकाकरण अभियान एनटीपीसी स्कूल भवन में 30 और 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

इसी तरह से ग्राम पंचायत रिसदा की सरपंच श्रीमती संतोषी खांडे ने घोषणा की है कि प्रत्येक पंच, रोजगार सहायक या स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जो 50 ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए लेकर आएंगे उन्हें 500 रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा लॉटरी सिस्टम के जरिए प्रथम पुरस्कार सीलिंग फैन, द्वितीय मिक्सी मशीन, तृतीय कुकर, चतुर्थ आयरन और पांचवा दीवाल घड़ी देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा 10 व्यक्तियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। ग्राम पंचायत में 1056 लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया है।

ग्राम खाड़ा के सरपंच देवनाथ ने घोषणा की है कि 30 और 21 अक्टूबर को टीका लगवाने वालों के बीच लॉटरी निकालकर विजेताओं को मोबाइल फोन, कुकर, थाली सेट, गिलास सेट, कटोरी सेट, घड़ी, हॉट पॉट, टिफिन, साड़ी और सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी तरह से अन्य ग्राम पंचायतों की ओर से भी 30 और 31 अक्टूबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि मस्तूरी क्षेत्र में इन 2 दिनों के भीतर रिकॉर्ड टीकाकरण हो सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.