अब तो वह सिर्फ मेरी है, कहां जाएगी साक्षी ने धोनी संग लव स्टोरी और रोमांस पर खोले कई राज

Updated on 27-07-2023 02:15 PM
नई दिल्ली: साक्षी धोनी ने शादी के 13 साल बाद भारत के महान कप्तान एमएस धोनी के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अब तो शायद ही कोई रोमांस बचा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मीठी नोक-झोंक और बहुत सारी बातचीत अब उनके रिश्ते का आधार हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह उनकी सांस से पहली मुलाकात शादी से सिर्फ एक दिन पहले हुई थी। बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड में सबसे सुलझे और पॉपुलर कपल्स में धोनी और साक्षी शामिल हैं।

साक्षी धोनी एंटरटेनमेंट बैनर के तहत पहली प्रोडक्शन तमिल फिल्म एलजीएम की रिलीज से पहले मीडिया से बातचीत कर रही थीं। साक्षी धोनी फिल्म की निर्माता हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया- ईमानदारी से कहूं तो मैं इस बारे में बहुत स्पष्ट हूं। पुरुष पहले आपका पीछा करते हैं और फिर शादी के बाद वे कहते हैं, 'ठीक है! वह केवल मेरी है। अब वह कहां जाएगी'।

उन्होंने आगे कहा- हम पूरे दिन एक-दूसरे के साथ मजाक करते हैं। हंसी-मजाक और बहुत सारी बातचीत। यही हमारी केमिस्ट्री है। साक्षी और एमएस धोनी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे। उनकी एक बेटी जीवा हैं, जिसका जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद काफी समय अपने रांची स्थित घर पर बिताते हैं। 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी जारी रखे हुए हैं। 42 वर्षीय ने इस सीजन पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी जीती।

धोनी की मां के बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती
साक्षी से धोनी की मां के साथ उनके रिश्ते के बारे में भी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह शादी से ठीक एक दिन पहले उनसे मिली थीं। उन्होंने कहा कि अब बॉन्डिंग ऐसी है कि वह धोनी की मां के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा- मैं शादी से एक दिन पहले अपनी सास से पहली बार मिली थी। टचवुड हमारे बीच बहुत अच्छा बंधन है। हम वास्तव में दोस्त की तरह हैं।

उन्होंने आगे कहा- वह हमेशा शांत रहती हैं। दरअसल, मेरे ससुर सख्त स्वभाव के हैं और इसीलिए धोनी अनुशासित हैं। हमारा परिवार बहुत अनुशासित है। उन्होंने कभी भी हमें किसी भी चीज के लिए ना नहीं कहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.