अब तेंदुलकर के पास भी IPL विकेट... बेटे अर्जुन के कमाल पर सचिन का धांसू 'सिक्सर'

Updated on 19-04-2023 08:48 PM
हैदराबाद: महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपने बेटे पर गर्व है। उनके बेटे अर्जुन ने आईपीएल में अपना पहला विकेट लिया और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) पर मुंबई इंडियंस की 14 रन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अर्जुन ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था। वो पहले पिता-पुत्र जोड़ी बन गए जो आईपीएल में खेले हैं।

23 वर्षीय अर्जुन को डेब्यू पर कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने अपने दो ओवरों में 0/17 के आंकड़े के साथ खेल समाप्त किया। एसआरएच के खिलाफ भी वह अपने स्पेल के पहले दो ओवरों में बिना विकेट के थे। लेकिन जब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 20 रनों का बचाव करने के लिए युवा खिलाड़ी पर भरोसा दिखाया, तो अर्जुन उम्मीदों पर खड़े उतरे और पांच गेंदों में केवल 5 रन देकर सधी हुई गेंदबाजी की।

साथ ही अर्जुन ने भुवनेश्वर कुमार का विकेट लेकर अपना पहला आईपीएल विकेट लिया। अर्जुन के पिता सचिन, जो छह साल तक आईपीएल में भी खेले, ने मुंबई इंडियंस की जीत की हैट्रिक के बाद एक ट्वीट किया और कहा- मुंबई इंडियंस की ओर से एक बार फिर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन। कैमरून ग्रीन ने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित किया। ईशान और तिलक की शानदार बल्लेबाजी रही। आईपीएल हर दिन रोमांचक होता जा रहा है। आखिरकार तेंदुलकर के पास भी अब एक आईपीएल विकेट है।

मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान ने भी अर्जुन की जमकर तारीफ की और कहा कि यह युवा अपनी योजनाओं के प्रति काफी आश्वस्त और स्पष्ट है। अर्जुन तीन साल से इस टीम का हिस्सा है। वह जानता है कि उसे क्या करना है। वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है। वह अपनी योजनाओं में स्पष्ट है। वह नई गेंद को स्विंग कराने और डेथ ओवरों में यॉर्कर डालने की कोशिश करता है। पहले 5 मैचों में तीन जीत के बाद मुंबई अंक तालिका में छठे स्थान पर है। 5 बार की चैंपियन टीम का अगला मुकाबला 22 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.