अब एशियाई खेलों पर लगी हैं भारतीय हॉकी टीम की नजरें : हार्दिक

Updated on 23-09-2021 08:43 PM

नई दिल्ली ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने कहा कि अब टीम की नजरें अगले साल होने वाले एशियाई खेलों पर लगी हैं। भारतीय टीम इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना चाहेगी। एशियाई खेलों का आयोजन अगले वर्ष 10 से 25 सितंबर के बीच चीन के हांगजो, झेजियांग में किया जाएगा। भारतीय टीम इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिये अपनी जगह पक्की करना चाहती है।


हार्दिक ने कहा, ‘हम 2024 पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के अपने अभियान की शुरुआत अभी से करने के लिये तैयार हैं। हमें कदम दर कदम आगे बढ़ना होगा और हमारा पहला कदम एशियाई खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक खेलों के लिये सीधे क्वालीफाई करना होगा।

 

' उन्होंने कहा, ‘इसके बाद 2023 में हमें एक और बड़ी प्रतियोगिता हॉकी विश्व कप में भाग लेना है जिसका आयोजन ओड़िशा में किया जाएगा। इसलिए आगे का समय और चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है और हमें इसके लिए तैयार रहना है। '


इस 22 वर्षीय मिडफील्डर ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में दो गोल किये थे। तोक्यो ओलंपिक में सफलता के कारणों के बारे में हार्दिक ने कहा, ‘हमारी टीम में सभी खिलाड़ी एक दूसरे से बहुत अच्छी तरह से जुड़े थे और मुझे लगता है कि यह ओलंपिक में हमारी सबसे बड़ी ताकत थी। हमारे बीच आपस में मजबूत संबंध थे और हमें एक दूसरे के कौशल का उपयोग करने की कला जानते थे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.