अब 4 फरवरी को रिलीज हेगी फिल्म 'बधाई दो'

Updated on 18-11-2021 07:13 PM

मुंबई। पिछले काफी समय से राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'बधाई दो' काफी चर्चा में है। इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लेकिन अब इस फिल्म के लिए दर्शकों का इंतजार थोड़ा सा बढ़ने वाला है।

अब यह फिल्म जनवरी 2022 के गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर रिलीज नहीं होगी। जंगली पिक्चर्स के प्रॉडक्शन तले और हर्षवर्धन कुलकर्णी के डायरेक्शन में बन रही 'बधाई दो' को पहले 28 जनवरी 2022 को रिलीज किया जा रहा था। मगर अब इसकी रिलीज को एक हफ्ते आगे खिसका दिया गया है। अब 'बधाई दो' 4 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। जंगली पिक्चर्स के सोशल मीडिया हैंडल से यह जानकारी दी गई है। इस पोस्ट में लिखा गया, 'रिलीज शेड्यूल में बदलाव के कारण बधाई दो की रिलीज डेट 4 फरवरी 2022 कर दी गई है। अब यह फिल्म प्यार के महीने में रही है और इससे अच्छा तरीका महीने की शुरूआत का हो ही नहीं सकता।'

   फिल्म में राजकुमार राव एक महिला पुलिस थाने के पुलिस अधिकारी की भूमिका में जबकि भूमि पेडनेकर एक स्कूल की पीटी टीचर की भूमिका में नजर आएंगी। इन दोनों के अलावा सीमा पहवा, शीबा चड्ढा, लवलीन मिश्रा, नीतेश पांडे और शशि भूषण जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट नैशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'बधाई हो' का सीक्वल है। हालांकि इस फिल्म की कहानी और कलाकार बिल्कुल अलग होने वाले हैं। 'बधाई हो' में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, गजराज राव, नीना गुप्ता और सुरेखा सीकरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.