अब तेज हुईं फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की तैयारी

Updated on 14-03-2022 08:39 PM

नई दिल्ली। अपने सेंशन ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने आगामी प्रोजेक्टों से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो प्रैक्टिस करती हुई नजर रही हैं। इस वीडियो को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस नेट प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी और बल्लेबाजी के गुर सीख रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की तरह गिरीप बनाते हुए एक गेंदबाजी की तरह एक्शन करती हुई दिख रही हैं।

  वो एक तेज गेंदबाज के लिए मजबूत शरीर के फिजिकल एक्सरसाइज करती हुई भी दिख रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने लिखा, जैसे-जैसे हम शूटिंग की उल्टी गिनती कर रहे हैं, चकड़ा एक्सप्रेस की तैयारी कठिन और तेज होती जा रही है। चकड़ा एक्सप्रेस में विश्व क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज महिला गेंदबाजों में शामिल झूलन गोस्वामी की शानदार जर्नी को दिखाया जाएगा, जो अनगिनत बाधाओं के बावजूद सफलता की सीढियां चढने में कामयाब होती है। अभिनेत्री ने तेज गेंदबाज को करीब से फॉलो करना और वर्कआउट करना शुरू कर दिया है। जिससे वो झूलन जैसा शरीर पा सकें और उनकी एक्टिविटी को सीख सकें। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अनुष्का शर्मा को आखिरी बार साल, 2018 में रिलीज हुई शाह रुख खान की फिल्म जीरों में देखा गया था। इस फिल्म में अनुष्का ने शाह रुख खान और कटरीना कैफ के साथ मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म में उन्होंने नासा की वैज्ञानिक आफिया का किरदार निभाया है। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से थोड़ा ब्रेक ले लिया। लेकिन उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कई फिल्मों और पाताल लोक जैसी वेब सीरीज का निर्माण किया जा चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.