टीम इंडिया में अब चार कप्तान हो गए, रोहित शर्मा के बाद किसे मिलेगी कुर्सी, टेस्ट में तो हालत बदतर

Updated on 21-07-2023 04:22 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में अब चार कप्तान हो चुके हैं। वनडे और टेस्ट की कप्तानी रोहित शर्मा संभालते हैं। टी-20 में कई बार रोहित की गैरमौजूदगी में हार्दिंक पंड्या को जिम्मेदारी मिलती है। एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। इसके अलावा श्रीलंका में जारी एमर्जिंग एशिया कप में इंडिया ए का कप्तान यश ढुल को बनाया गया है, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन भी हैं। इतना ही नहीं ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल सरीखे कई युवा प्लेयर्स भी विकल्प के रूप में देखे जाते हैं। शायद यही कारण है कि बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट के अबतक इस सवाल का जवाब नहीं तलाश पाई है कि 36 साल के रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी कौन होगा?

एक अनार सौ बीमार
भारतीय टीम को इसी साल अपने ही घर पर 50 ओवर का वर्ल्ड कप खेलना है। यह संभवत: रोहित शर्मा का आखिरी विश्व कप भी होगा। इसके बाद बीसीसीआई नया कप्तान चुन लेगी। फिलहाल इस रेस में 29 साल के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का नाम सबसे आगे चल रहा है। वेस्टइंडीज दौरे पर पांच मैच की टी-20 सीरीज उन्हीं की कप्तानी में खेली जाएगी। हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में पहली बार ही आईपीएल खेल रही गुजरात टाइटंस को चैंपियन बना दिया था। जबकि आईपीएल 2023 में भी टीम फाइनल तक पहुंची थी। टीम इंडिया के लिए उन्होंने 11 टी-20 इंटरनेशनल में आठ जीत हासिल की है।

टेस्ट कप्तान तलाशना बड़ी चुनौती
रोहित शर्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे जैसे स्टार प्लेयर्स अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर है। वेस्टइंडीज दौर पर रहाणे को उपकप्तान बनाना भी समझ से परे था। जिस खिलाड़ी को डेढ़ साल तक टीम से बाहर रखा गया। सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया गया, उसे आईपीएल के सिर्फ एक सीजन के बाद टेस्ट टीम में वापसी करवा दी गई। रहाणे ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ठीक-ठीक खेल दिखाया था, लेकिन वेस्टइंडीज में उनका बल्ला खामोश है। साउथ अफ्रीका दौरा उनके लिए अहम है। बीसीसीआई चाह रहा था कि रोहित के बाद रहाणे को एक-दो साल के लिए जिम्मेदारी सौंप दी जाए, तब तक नए प्लेयर तैयार हो जाएंगे, लेकिन ये प्लान भी खटाई में जाते दिख रहा। केएल राहुल खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर हैं। श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह खराब फिटनेस के चलते गायब हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.