विराट ने सीजन नें 675 रन बनाए
आईपीएल 2026 में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाल बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे। विराट ने 16 मैचों में 56 की औसतर 166 की स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 73 चौके और 25 छक्के निकले। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में विराट से बेहतर स्ट्राइक रेट सिर्फ वैभव सूर्यवंशी का रहा।फाइनल में विराट कोहली ने सिर्फ 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी थी। बीच के ओवर्स में आरसीबी के विकेट गिरे लेकिन विराट ने एक छोर संभाले रखा। 156 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 18 ओवर में हासिल कर लिया।


