अब ऐसी फिल्में करना चाहते हैं वरुण धवन

Updated on 03-08-2022 09:13 PM

मुंबई  जुग जुग जियोकी सफलता का जश्न मना रहे बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन बताया कि वह अब किस तरह की फिल्में करना चाहते हैं। बता दें कि वरुण धवन ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्मस्टूडेंट ऑफ ईयरसे अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

 तब से लेकर अब तक उन्होंने बॉलीवुड को कई फिल्में दी। उन्होंने अपने 12 के बॉलीवुड करियर में फिल्ममैं तेरा हीरो’, ‘बदलापुर’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘दिलवाले’, ‘सुई धागा’, ‘कुली नंबर-1’ और कई अन्य फिल्मों में अभिनय किया।


वरुण धवन इन दिनोंबवालकी शूटिंग की वजह से देश है दूर हैं। हालांकि बीते दिन 31 जुलाई को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की आखिरी दिन का शूट को लेकर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस को बताया था कि उन्होंनेबवालकी शूटिंग पूरी कर ली है। बता दें कि इस फिल्म में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर उनके साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया गया है। यह 7 अप्रैल 2023 को स्क्रीन पर आएगी।
बवालकी शूटिंग खत्म करते ही वरुण धवन ने अपने फिल्मी लाइफ और अपनी वाली फिल्मों को लेकर बातें की। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि वह किस तरह की फिल्में करना चाहते हैं।

 रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बातचीत में खुलासा कि वह सिर्फ क्राउड एंटरटेनर और मास फिल्में करना चाहते हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि शूजीत सरकार, नितेश तिवारी और श्रीराम राघवन जैसे अच्छे निर्देशकों के साथ काम करने से उन्हें बढ़ने में मदद मिली है।अभिनेता ने यह भी कहा कि वह हमेशा से अमर कौशिक कीभेड़ियाजैसा कुछ करना चाहते थे और यह कुछ ऐसा है जो हाल के दिनों में नहीं किया गया है।बदलापुर के बाद दिनेश विजन (जो इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं) के साथ काम करना बहुत अच्छा था।


मैंने उनसे कहा, ‘आप हमेशा मेरे पास इतनी टेढ़ी फिल्में क्यों लेके आता है?’ उन्होंने कहा, ‘इसी में ही मजा है, मैं आपको एक में रखना चाहता हूं जो बिल्कूल कंफर्टेबल जोन में नहीं। उन्होंने कहा, “भले ही आप एक बड़े पैमाने पर मनोरंजन कर रहे हों, आपको दर्शकों का मनोरंजन करने के नए तरीकों का पता लगाने की जरूरत है।

मैं अब भी वह नहीं कर सकता हूं जो मैंनेमैं तेरा हीरोमें किया था।बता दें कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में देखे जाएंगे। फिल्मबवालऔरभेड़ियाउनकी आने वाली मच अवेटेड फिल्मों में एक हैं। फिलहाल वो अभीबवालकी शूटिंग में बिजी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.