पाकिस्तान और उत्तर कोरिया का परमाणु मिसाइल गठजोड़ क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा

Updated on 27-03-2022 07:16 PM

न्यूयार्क भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सामने पाकिस्तान और उत्तर कोरिया के परमाणु-मिसाइल गठजोड़ के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई करने की मांग की है। भारत ने कहा है कि यह गठजोड़ क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है।

भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद से कहा कि भारत का मानना है कि हमारे क्षेत्र में डीपीआरके (डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक आफ कोरिया) से संबंधित परमाणु एवं मिसाइल तकनीक के प्रसार का तत्काल समाधान निकालने की आवश्यकता है। गठजोड़ का भारत सहित क्षेत्र में शांति और सुरक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

तिरुमूर्ति ने उत्तर कोरिया का औपचारिक रूप से नाम लिया, लेकिन कूटनीतिक कारणों से तिरुमूर्ति ने पाकिस्तान का उल्लेख नहीं किया। फिर भी यह स्पष्ट था कि वह उत्तर कोरिया से मिसाइल तकनीक लेने के लिए इस्लामाबाद द्वारा गुप्त रूप से की गई परमाणु तकनीक की अदला-बदली की ओर इशारा कर रहे थे। इसी सहयोग ने प्योंगयांग को परमाणु हथियार विकसित करने में सहायता की और इस्लामाबाद ने मिसाइल तैयार किया। भारत के स्थायी प्रतिनिधि अमेरिका के आग्रह पर आयोजित परिषद की बैठक में बोल रहे थे। अमेरिका ने उत्तर कोरिया द्वारा गुरुवार को लांच की गई अंतर महादेश बैलिस्टिक मिसाइल (आइसीबीएम) पर चर्चा के लिए परिषद की बैठक बुलाई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.