परमाणु मिसाइल हमलावर ड्रोन किम जोंग उन ने निकाली सैन्‍य परेड, रूस-चीन के सामने दिखाई ताकत

Updated on 28-07-2023 02:10 PM

प्‍योंगयांग: उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने देश की सैन्‍य परेड में अपनी महाव‍िनाशक ताकत का प्रदर्शन करके दुनिया को दहशत में डालने की कोशिश की है। उत्‍तर कोरिया के व‍िक्‍ट्री डे परेड में किम जोंग उन ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल और नए हमलावर ड्रोन का राजधानी प्‍योंगयांग में आयोजित सैन्‍य परेड में प्रदर्शन किया। यह परेड साल 1950 से 1953 तक चले कोरियाई युद्ध के खत्‍म होने की याद में निकाली जाती है। इस परेड के दौरान किम जोंग उन के साथ रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और चीन का प्रतिन‍िध‍िमंडल भी मौजूद था।

इस परेड के दौरान उत्‍तर कोरिया की परमाणु क्षमता से लैस अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल हवासोंग-17 और हवासोंग-18 का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा किम जोंग उन ने नया हमलावर और जासूसी ड्रोन का भी प्रदर्शन किया गया। उत्‍तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने इसकी जानकारी दी है। एजेंसी ने कहा कि रणनीतिक रूप से अहम मानवरहित निगरानी एयरक्राफ्ट और बहुउद्देश्‍यीय हमलावर ड्रोन ने किम जोंग उन के सामने उड़ान भरी जिससे वहां मौजूद लोगों की खुशी दोगुना हो गई।
 

चीन की मंशा पर व‍िशेषज्ञों ने उठाए सवाल

रूसी रक्षामंत्री के साथ चीन की सत्‍तारूढ़ पार्टी के अधिकारी ली होंगझोंग भी इस दौरान मौजूद थे और परेड के गवाह बने। कोरोना महामारी के बाद यह किसी विदेशी नेता की पहली उत्‍तर कोरिया यात्रा है। उत्‍तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इससे पहले कहा था कि किम और रूसी रक्षामंत्री दोनों ने सैन्‍य प्रदर्शनी को साथ-साथ देखा और सैन्‍य मामलों पर बातचीत की। यह बातचीत क्षेत्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय सुरक्षा माहौल पर केंद्रीत थी।
दक्षिण कोरिया के उत्‍तर कोरियाई मामलों के व‍िशेषज्ञ लेइफ इरिक इसले ने कहा, 'चीन का परमाणु मिसाइलों से लैस उत्‍तर कोरियाई परेड में शामिल होना चीन की मंशा पर गंभीर सवाल उठाता है। वह भी तब जब उत्‍तर कोरिया दुनिया की सुरक्षा के लिए वैश्विक खतरा बन गया है। वहीं रूस को इस समय यूक्रेन युद्ध के लिए हथियारों की जरूरत है और किम जोंग उन ने खुद उसे अपने हथियारों का जखीरा दिखाया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र को और ज्‍यादा सतर्क रहना चाहिए और प्रतिबंधों का उल्‍लंघन होने पर दंडित करना चाहिए।'
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.