अमेरिका में न्यूक्लियर कर्मचारियों की नौकरी फिर बहाल:ट्रम्प ने 24 घंटे में पलटा मस्क का फैसला

Updated on 18-02-2025 01:48 PM

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने देश के न्यूक्लियर हथियार के विभाग नेशनल न्यूक्लियर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (NNSA) के सैकड़ों कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर रोक लगा दी है। इससे पहले इलॉन मस्क के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) ने गुरुवार को इस डिपार्टमेंट से करीब 350 लोगों की छंटनी की थी।

इस छंटनी का मकसद सरकारी खर्च में कटौती करना था। एक्सपर्ट्स ने आशंका जाहिर की थी कि इस फैसले से देश की सुरक्षा पर खतरा हो सकता है। जिसके बाद ट्रम्प ने 24 घंटे में ही मस्क के डिपार्टमेंट का फैसला पलट दिया।

एक्सप्रेस यूएस के मुताबिक NNSA के कर्मचारी अमेरिकी परमाणु हथियारों को डिजाइन करने, नष्ट करने, नेवी को पनडुब्बियों के लिए परमाणु रिएक्टर देने और न्यूक्लियर इमरजेंसी के हालात से निपटने में महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं।

इनमें परमाणु हथियारों को रिअसेंबल करने कर्मचारी भी शामिल थे, जो न्यूक्लियर वैपन इंडस्ट्री के सबसे संवेदनशील कामों में से एक माना जाता है।

28 को छोड़कर बाकी सभी की बर्खास्तगी रद्द

NNSA की डायरेक्टर टेरेसा रॉबिंस ने शुक्रवार को 28 को छोड़कर बाकी सभी कर्मचारियों की बर्खास्तगी रद्द करने का आदेश जारी किया। इस आदेश में कहा गया कि 13 फरवरी, 2025 को आपको जारी किया गया बर्खास्तगी का निर्णय तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

दरअसल मस्क के DOGE विभाग ने एनर्जी डिपार्टमेंट से 2000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान किया था। आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन के डायरेक्टर डेरिल किमबॉल ने बताया कि DOGE विभाग के लोगों को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वो किस डिपार्टमेंट से लोगों को निकाल रहे हैं।

सरकारी खर्च में कटौती के लिए बनाया मस्क का डिपार्टमेंट 

ट्रम्प ने पिछले साल सरकारी फिजूलखर्ची को कम करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DoGE) नाम से नया विभाग बनाने का ऐलान किया था। इसका प्रमुख इलॉन मस्क को बनाया गया है। ट्रम्प का दावा है कि डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी इस युग का मैनहटन प्रोजेक्ट होगा।’

DOGE का मकसद अमेरिकी सरकार के सालाना खर्च को एक तिहाई तक कम करना है। ट्रम्प ने DOGE को काम पूरा करने के लिए 4 जुलाई 2026 तक का समय दिया है। इस दिन अमेरिका को आजाद हुए 250 साल पूरे हो जाएंगे।

बता दें कि अमेरिका ने मैनहटन प्रोजेक्ट के तहत ही न्यूक्लियर बम का आविष्कार किया था, जिससे पूरी दुनिया बदल गई थी।

14 राज्यों ने किया ट्रम्प और मस्क के खिलाफ केस

अमेरिका के 14 राज्यों ने इसी फैसले को लेकर ट्रम्प और मस्क के खिलाफ केस किया है। ये राज्य इलॉन DoGE प्रमुख बनाए जाने से नाराज हैं। राज्यों के मुताबिक, DoGE प्रमुख के तौर पर इलॉन के हाथ में बड़ी ताकत आ गई है, जो अमेरिकी संविधान के उल्लंघन में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.