फिल्म 'जनहित में जारी' को लेकर एक्साइटेड नुसरत

Updated on 14-05-2022 09:28 PM

मुंबई  बॉलीवुड  फिल्म  'जनहित में जारी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया के बात करते हुए एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने बताया कि आखिर उन्होंने इस फिल्म को क्यों चुना। नुसरत ने मीडिया से कहामैं कंटेंट आधारित फिल्मों के कारण चैंपियन हूं। मेरी सफलता फिल्म के कंटेंट पर आधारित है। मैं उन कलाकारों में से एक थी, जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। मैं फिल्म इंडस्ट्री में आई और किसी ने मुझे 'प्यार का पंचनामा' के लिए कास्ट कर लिया, जो सुपरहिट हो गई।

दर्शकों और बेस्ट कंटेट ने मुझे वह बनाया जो मैं आज हूं। फिल्म में नुसरत कंडोम बेचने वाली सेल्स गर्ल का किरदार निभा रही हैं। राज शांडालिया द्वारा लिखित फिल्म के बारे में बात करते हुए, नुसरत ने कहा, जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट को राज शांडालिया की नजरिए से समझा तो मैंने इस फिल्म के लिए तुरंत हां कर दी। मैं उनके साथ 'ड्रीम गर्ल्स' में भी काम किया है। यह किरदार मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि यह एक ऐसी लड़की का किरदार है, जो तेज बोलती है और छोटे शहर से है, जबकि मैं मुंबई की लड़की हूं। मुझे इस किरदार को निभाने में मुश्किल हुई लेकिन मजा भी आया। एक्ट्रेस ने आगे कहा, मुझे लगता है कि एक चरित्र को बोल्ड का टैग देना सही नहीं है। जो किरदार मैं निभाती हूं, वह वास्तविक चरित्र होता है। मैं स्क्रिप्ट को दर्शकों के रूप में सुनती हूं।

फिल्म की कहानी अच्छी होगी, तो दर्शक स्वेच्छा से थिएटर जाते हैं और फिल्म देखते हैं। विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित और अनुद सिंह ढाका, परितोष त्रिपाठी, विजय राज की विशेषता वाली फिल्म 'जनहित में जारी' 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अपनी अपकमिंग कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'जनहित में जारी' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। नुसरत ने फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वह 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'ड्रीम गर्ल', 'छलंग', 'अजीब दास्तान', 'छोरी' जैसी फिल्मों में दिखाई दीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.