नुसरत जहां यश दासगुप्ता के साथ करती दिखीं पार्टी

Updated on 19-09-2021 07:16 PM

मुंबई   टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां अपने करीबी दोस्त और एक्टर यश दासगुप्ता के साथ पार्टी करती दिखी। नुसरत ने बीते महीने 26 अगस्त को अपने बेटे ईशान को कोलकाता के अस्पताल में जन्म दिया है। हाल में वह एक्टर यश दासगुप्ता के साथ स्पॉट हुई हैं। दोनों ने एक रेस्तरां में डिनर किया। हालांकि इस डिनर पार्टी में उनके कई और दोस्त भी साथ में थे।

 नुसरत और यश दासगुप्ता के साथ वाली ये तस्वीरें उषोशी सेनगुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। नुसरत जहां  इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही थीं।उन्होंने डिनर के लिए ब्लैक टॉप और व्हाइट स्कर्ट को सिलेक्ट किया।उनके बाल हमेशा की तरह खुले हुए थे।उन्होंने हल्का मेकअप भी किया हुआ था।वहीं, एक्टर यश दासगुप्ता भी काफी हैंडसम दिख रहे थे।उन्होंने ब्लू टी-शर्टी और डेनिम जींस पहना हुआ था।नुसरत जहां ने मां बनने की खुशी में करीबी दोस्तों को पार्टी दी थी। नुसरत जहां और यश दासगुप्ता वाली इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उषोशी सेनगुप्ता ने लिखा,”गॉर्जियस, स्टनिंग, बंगाल की पावर वुमन मेरा प्यार नुसरत जहां और डैशिंग यश दासगुप्ता के साथ काफी थ्रिल महसूस किया। नैना आपकी मदरहुड की नई जर्नी में ढेर सारे पिज्जा, डिम सम और अंतहीन डेजर्ट्स मिलने की कामना करती हूं। आप रॉकस्टार हो और आपने मां की जर्नी को बहुत खास बना दिया है।लव यू।इसके साथ उन्होंने अपने कैप्शन में ढेर सारे इमोजी का भी इस्तेमाल किया।

 उषोशी इस रेस्तरां की डायरेक्टर भी हैं।कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नुसरत जहां और यश दासगुप्ता के बीच अफेयर है।नुसरत  अपने पति निखिल जैन से लंबे वक्त से अलग रह रही हैं। इस साल जून में नुसरत ने एक बयान में कहा था कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी कभी वैध नहीं थी क्योंकि भारत में एक इंटर रिलिजन शादी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर करवाया जाता है, जोकि उनके मामले में कभी हुआ ही नहीं है और इसलिए तलाक लेने का भी सवाल ही नहीं उठता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.