10 अप्रैल को शपथ और फिर नीतीश CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं, बिहार में सियासी उलटफेर का काउंटडाउन शुरू- रिपोर्ट

Updated on 31-03-2026 11:17 AM
पटना: बिहार में सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को ही बिहार विधानपरिषद से अपना इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अटकलें थीं कि वो सोमवार को ही मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे देंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।


10 अप्रैल को नीतीश लेंगे राज्यसभा में शपथ- रिपोर्ट

खबर है कि सीएम नीतीश कुमार 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा में बतौर सांसद शपथ ले कर उच्च सदन की सदस्यता ले लेंगे। एक टीवी चैनल ने इस खबर को अपने सूत्रों के हवाले से बताया है। टीवी चैनल के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ लेने की तारीख तय हो गई है जो कि 10 अप्रैल है।

10 अप्रैल के बाद सीएम नीतीश कभी भी दे सकते हैं इस्तीफा- रिपोर्ट

राज्यसभा में शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं। टीवी चैनल के मुताबिक 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र दे देंगे। यानी 10 अप्रैल के बाद किसी भी वक्त सीएम नीतीश का इस्तीफा हो सकता है।

    नीतीश खरमास में ग्रहण करेंगे राज्यसभा की सदस्यता

    लेकिन इसमें भी एक पेच है। नीतीश कुमार हमेशा खरमास बाद ही शुभ काम की शुरुआत करते हैं। लेकिन साथ ही वो नियमों का भी पालन करते हैं। खरमास 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है, ऐसे में राज्यसभा में शपथ लेने के लिए खरमास से पहले का वक्त क्यों चुना गया, इसके पीछे की ठोस वजह साफ नहीं है। माना जा रहा है कि बीजेपी जल्द से जल्द सत्ता का ट्रांसफर करा लेना चाहती है। इसीलिए बीजेपी की कोशिश है कि ये जल्द से जल्द हो जाए।

    नीतीश के करीबी निराश

    वहीं नीतीश कुमार के ज्यादातर करीबी नेता अभी भी उनके फैसले से निराश हैं। सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उनके करीबी मंत्री अशोक चौधरी रो पड़े। मीडिया के कैमरों के सामने उन्होंने खूब आंसू बहाए। वहीं जदयू के ज्यादातर नेता पहले ही बता चुके हैं कि वो बस सीएम नीतीश को नेता मान कर उनके फैसले को सहमति दे रहे हैं, लेकिन दिल से वो ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.