महिला के साथ पार्टी में अश्लीलता, बदतमीज प्लेयर्स पर एक्शन मोड में दिल्ली कैपिटल्स

Updated on 27-04-2023 08:35 PM
नई दिल्ली: आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 16वें सीजन में सात में से शुरुआती पांच मैच हारकर टीम पॉइंट्स टेबल पर आखिरी पोजिशन पर चल रही है। इस बीच एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत के बाद हुई एक प्राइवेट पार्टी में दिल्ली के एक प्लेयर ने किसी महिला के साथ बदतमीजी कर दी। खिलाड़ी का नाम तो सामने नहीं आ पाया है, लेकिन इस घटनाक्रम को लेकर अब फ्रैंचाइजी काफी गंभीर है। फ्रैंचाइजी की इमेज को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं।
रात 10 बजे के बाद कमरे में नो एंट्री
प्लेयर्स अब अपने परिचितों को रात 10 बजे के बाद होटल के कमरे में नहीं ले जा सकते हैं। अगर वह अपने मेहमानों से मिलना-जुलना चाहते हैं तो टीम होटल के रेस्तरां में या कॉफी शॉप में ही समय गुजारने की अनुमति है। अब खिलाड़ियों को किसी से मिलने के लिए होटल छोड़ने से पहले फ्रैंचाइजी ऑफिसर को सूचित करना होगा। हैदराबाद सनराइजर्स पर 24 अप्रैल को मिली जीत के बाद खिलाड़ियों से यह गाइडलाइन शेयर की गई है।
पहले टीम मैनेजमेंट का बताना होगा
एमरजेंसी जैसे हालातों में अगर कोई प्लेयर किसी को अपने कमरे में ले जाना चाहता है तो उसे पहले ही आईपीएल टीम इंटिग्रिटी ऑफिसर को सूचित करना होगा और टीम मैनेजमेंट को एक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।किसी भी नियम के उल्लंघन पर जुर्माना ठोका जाएगा। मामले की गंभीरता देखते हुए कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म किया जा सकता है। फ्रैंचाइजी, खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के WAGs (पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स) को आईपीएल के दौरान टीम के साथ यात्रा करने की अनुमति देती है।

और भी कई नियम बनाए
कोड के अनुसार, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को अपने पार्टनर्स का यात्रा खर्च खुद वहन करना होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के स्क्वॉड में शामिल करने से पहले फ्रैंचाइजी अधिकारियों को भी सूचित करना होता है। दिल्ली कैपिटल्स ने पने सभी खिलाड़ियों के लिए फ्रैंचाइजी के कार्यक्रमों में शामिल होना अनिवार्य कर दिया है और देर होने पर उन्हें टीम स्टाफ को सूचित करना होगा। फ्रैंचाइजी ने पहले अपने खिलाड़ियों से मौखिक रूप से कहा था कि उन्हें समय के पाबंद रहने की जरूरत है क्योंकि फ्रैंचाइजी उन्हें अपने निर्धारित गंतव्यों पर देर से पहुंचने का जोखिम नहीं उठा सकती है।
खेल में फिसड्डी साबित हो रही टीम
दिल्ली कैपिटल्स का अब तक का सीजन निराशा भरा ही रहा है। टीम लगातार पांच मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर चल रही है। हालांकि पिछले दो मैच में उसे जीत मिली है। बेंगलुरु से दिल्ली आते वक्त प्लेयर्स का सामना भी चोरी हो गया था। कुछ दिन बाद किट बरामद कर लिए गए। अगर टीम को प्लेऑफ तक पहुंचना है तो हर मैच को आखिरी समझकर खेलना होगा और जीतना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.