मौके जब दोनों भारतीय ओपनरों ने ठोके शतक, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल का गजब रिकॉर्ड

Updated on 14-07-2023 02:53 PM
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल, दोनों ने शतक ठोके। इनकी शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 312 रन बना लिए हैं। यशस्वी 143 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि विराट कोहली 36 रन पर नाबाद हैं। खैर, एक ही पारी में शतक ठोकने के बाद रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने एक खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया। यह भारत की छठी ओपनिंग जोड़ी है, जिसने विदेश में एक ही पारी में शतक ठोके हैं।

विजय मर्चेंट और मुश्ताक अली: 1936 में रचा था इतिहास

इस लिस्ट में पहली जोड़ी के तौर पर नाम आता है विजय मर्चेंट और मुश्ताक अली। इस जोड़ी ने 1935 में ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शतक ठोके थे। विजय मर्चेंट ने 114 रन ठोके थे, जबकि मुश्ताक ने 112 रनों की पारी खेली थी।

सुनील गावस्कर और कृष्णामचारी श्रीकांत: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, सिडनी टेस्ट

महान सुनील गावस्कर और कृष्णामचारी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में शतक जड़े थे। 1985-86 में गावस्कर ने 172 रनों की पारी खेली थी, जबकि श्रीकांत ने 116 रन ठोके थे।

वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने पाकिस्तान को किया पस्त

वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करते हुए शतक ठोके थे। मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले सहवाग ने 254 रन ठोके थे, जबकि तत्कालीन कप्तान राहुल द्रविड़ ने नाबाद 128 रनों की पारी खेली थी। यह मुकाबला लाहौर में खेला गया था।

वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक भी हैं लिस्ट में

वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक ने यह कारनामा बांग्लादेश के खिलाफ किया था। इन दोनों ने मीरपुर टेस्ट में 2007 में एक ही पारी में शतक लगाए थे। वसीम ने 138 रन बनाए थे, जबकि कार्तिक के नाम 129 रन थे।

मुरली विजय और शिखर धवन

इस जोड़ी ने भी बांग्लादेश के खिलाफ फातुल्लाह टेस्ट में 2015 में यह कमाल किया था। मुरली विजय के नाम 150 रन थे, जबकि शिखर धवन ने 173 रनों की पारी खली थी।

अब यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने किया कमाल

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने अब एक ही मैच की एक ही पारी में शतक ठोका है। यह छठा मौका है, जब भारतीय ओपनरों ने इस कारनामे को अंजाम दिया है। रोहित 103 रन बनाकर आउट हो चुके हैं, जबकि यशस्वी 143 रन बनाकर नाबाद हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.