अधिकारी गाँव का नियमित भ्रमण करें : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 26-10-2021 05:15 PM

भोपाल किसान-कल्याण तथा कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों का सतत भ्रमण करने के निर्देश दिये। श्री पटेल सोमवार को हरदा सर्किट हाऊस में जिले में संचालित ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामकुमार शर्मा और उपायुक्त विकास आयुक्त कार्यालय भोपाल श्रीमती सुधा भार्गव मौजूद थी।

मंत्री श्री पटेल ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का सतत् भ्रमण कर संचालित लोक-कल्याणकारी योजनाओं की मॉनीटरिंग भी करें। उन्होंने जिले में संचालित "आपकी समस्या का हल-आपके घर" अभियान की समीक्षा की। मंत्री श्री पटेल ने निर्देशित किया कि लोगों को पात्रतानुसार लाभ हर हाल में समय पर दिलाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के मजदूरों की मोबाइल एप से उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त कर समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने गाँव में जल संरक्षण के लिये पूर्व में निर्मित की गई संरचनाओं के जीर्णोद्वार करने के निर्देश भी दिये। श्री पटेल ने कहा कि मरम्मत के उपरांत इन जल संरचनाओं में सिंघाड़ा उत्पादन और मछली पालन जैसी आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्रारंभ करवाया जाए।

मंत्री श्री पटेल ने मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता का समुचित ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत जिले में 5 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन 29 सड़कों का निर्माण सुव्यवस्थित तरीके से हो। मंत्री श्री पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन में चयनित गाँव को प्लास्टिक मुक्त बनाने और ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन के समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री पटेल ने मध्यान्ह भोजन योजना, स्व-सहायता समूहों, स्वच्छता सर्वेक्षण तथा 15वें वित्त आयोग की राशि से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.